Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Asia Cup 2025 today match Bangladesh vs Hong Kong china team s journey may end because they live streaming details
Asia Cup 2025 में आज का मैच बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग के बीच, एक टीम का हो सकता है सफर समाप्त

Asia Cup 2025 में आज का मैच बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग के बीच, एक टीम का हो सकता है सफर समाप्त

संक्षेप:

Asia Cup 2025 में आज का मैच बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग के बीच है। एक टीम का सफर आज समाप्त हो सकता है। ये टीम हॉन्ग कॉन्ग चीन की है, जो पहला मैच हार चुकी है और एक मैच ही इस टीम का फिर बचेगा।

Sep 11, 2025 08:08 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Asia Cup 2025 में आज का मैच किस-किस टीम के बीच है और कितने बजे शुरू होगा? ये जान लीजिए। एक टीम का आज सफर समाप्त हो सकता है और फिर वह टीम सुपर 4 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। टी20 फॉर्मेट में यूएई में खेले जा रहे एशिया कप 2025 का तीसरा लीग मैच आज बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग के बीच है। इनमें से हॉन्ग कॉन्ग चीन की टीम का सफर आज टूर्नामेंट से समाप्त हो सकता है, क्योंकि ये टीम पहला मैच हार चुकी है। एक और मैच हारी तो टीम सुपर 4 की रेस से बाहर हो जाएगी। भले ही एक मैच टीम बाद में खेलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग चीन के बीच ये मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। लोकल टाइम के अनुसार मैच साढ़े 6 बजे शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में रात के 8 बजे होंगे। एक ही मुकाबला आज भी खेला जाएगा। पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक दिन डबल हेडर है, जो सोमवार 15 सितंबर को है। यूएई और ओमान के बीच दोपहर साढ़े 5 बजे से और श्रीलंका और हॉन्ग कॉन्ग के बीच रात 8 बजे से मैच होगा। इसके अलावा सारे मैच सिंगल हेडर हैं। 22 सितंबर को एक भी मुकाबला इस टूर्नामेंट का नहीं है। दो मैच अब तक खेले गए हैं। इनमें से एक मैच में अफगानिस्तान ने और एक मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। अफगानिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को ही हराया था। ऐसे में एक और हार इस टीम के सुपर 4 में जाने के सारे दरवाजे बंद कर देगी।

ये भी पढ़ें:इंडिया के लिए 15 महीने बाद खेला T20I मैच, फिर भी उड़ा लिया प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड

एशिया कप 2025 के तीसरे मैच को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भारत में लाइव देख पाएंगे, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको सोनी लिव पर लॉग इन करना होगा। फ्री में आप एशिया कप के मैचों को लाइव नहीं देख पाएंगे, क्योंकि सोनी लिव के सब्सक्रिप्शन में आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे। इंडिया के मैचों के लिए भी लाइव स्ट्रीमिंग फ्री नहीं है। इसके अलावा अगर आप को एशिया कप 2025 से जुड़ी दिलचस्प स्टोरी पढ़नी हैं तो आप लाइव हिन्दुस्तान के एशिया कप पेज पर विजिट कर सकते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |