
बंदर के काटने से रिंकू सिंह का हुआ था बुरा हाल, दिखने लगी थी हाथ की हड्डी
रिंकू सिंह ने बताया कि छोटी उम्र में एक बंदर के काटने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कrinku singhहा कि बंदर ने इतना जोरदार हमला किया था कि उनके हाथ की हड्डी दिखने लगी थी और परिवार वाले काफी डर गए थे।
स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने भारतीय टीम में दो साल के अंदर ही शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। वह बतौर फिनिशर अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं और उन्होंने अपनी इसी काबिलियत के दम पर भारत को कई मैचों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि अन्य क्रिकेटर्स की तरह रिंकू सिंह के लिए भारतीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं था। रिंकू को करियर के शुरुआत में जरूरी चीजों के लिए भी संघर्ष करना पड़ा था। रिंकू ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई एक दर्दनाक घटना का जिक्र किया है, जिसमें एक बंदर ने बुरी तरह से काट लिया था।

रिंकू सिंह ने राज शमानी पॉडकास्ट में बताया कि उनके और उनके भाई के लिए बंदरों का लगातार हमला गंभीर समस्या बन गई थी। उन्होंने अपने सबसे बुरे अनुभव के बारे में बताया है, जब बंदर के हमले से उनका हाथ कट गया था और उसका वजन दूसरे हाथ से काफी कम हो गया।
रिंकू सिंह ने कहा, ''बरसात के समय मुझे सबसे खतरनाक तरीके से काटा था। उस समय घर में वाशरुम नहीं होते थे। इसलिए हम मैदान में जाते थे। बरसात का समय था, मैं, मेरा भाई और दोस्त छाता लेकर जा रहे थे। हम आगे बढ़ ही रहे थे कि कोई पीछे से चिल्लाया बंदर आ गए। वो पीछे से आया और मुझे काट लिया। मैं काफी दर्द में था। वह मुझे लगातार काट रहा था और उसने मेरा बहुत सारा मांस नोच डाला। मुझे बचाने के लिए आस-पास ज्यादा लोग नहीं थे। मेरे भाई ने पत्थर फेंके लेकिन उसने मुझे नहीं छोड़ा। उसने मुझे बुरी तरह काटा।''
उन्होंने आगे कहा, ''ये बरसात के दौरान हुआ था, मैं वहां से भाग गया। मेरे खून बह रहा था और अंदर मेरी हड्डियाँ दिखाई दे रही थी। फिर हम क्लीनिक गए। जब वह ड्रेसिंग कर रहे थे, तो मेरा परिवार वही खड़ा था। किसी को नहीं पता था कि क्या होगा। मैं बचूंगा या नहीं, क्योंकि बहुत सारा खून बह रहा था। अंदर मेरी हड्डियां दिखाई दे रही थीं। इसलिए मेरे परिवार वाले मुझे वहां ले गए।"






