Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Asia Cup 2025 Points Table Super 4 Update After PAK vs BAN 17th Match India vs Pakistan Final
Asia Cup 2025 Points Table Super 4: पाकिस्तान की जीत के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल, भारत का कोई सानी नहीं

Asia Cup 2025 Points Table Super 4: पाकिस्तान की जीत के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल, भारत का कोई सानी नहीं

संक्षेप: Asia Cup 2025 Points Table Super 4- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप 2025 फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सलमान आगा की टीम सुपर-4 में भारत के बाद दूसरे पायदान पर रही।

Fri, 26 Sep 2025 07:06 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Asia Cup 2025 Points Table Super 4- सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने गुरुवार, 25 सितंबर को एशिया कप 2025 सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश को 11 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। पाकिस्तान इस जीत के साथ सुपर-4 पॉइंट्स टेबल में भारत के बाद दूसरे पायदान पर रहा। ग्रुप स्टेज की तरह सुपर-4 में भी पाकिस्तान की टीम अपना आखिरी मैच खेलने के बावजूद टीम इंडिया को पॉइंट्स टेबल में नहीं पछाड़ पाई। पाकिस्तान ने सुपर-4 में खेले तीन में से 2 मैच जीते हैं, वहीं एकमात्र हार का सामना उन्हें भारत के हाथों करना पड़ा था। ग्रुप स्टेज में भी उनकी ऐसी ही हालत थी।

ये भी पढ़ें:एशिया कप के इतिहास में पहली बार होगा IND vs PAK फाइनल, किस दिन होगी खिताबी जंग?

पाकिस्तान 3 में से 2 मैच जीतकर एशिया कप 2025 सुपर-4 पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। उनके खाते में 4 अंक है, वहीं नेट रन रेट +0.329 का है।

बात भारत की करें तो, टीम इंडिया ने पहले दो मैच में ही जीत दर्ज कर एशिया कप 2025 फाइनल का टिकट कटा लिया है। पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को तो दूसरे में बांग्लादेश को धूल चटाई। भारत 4 अंक और +1.357 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर बना हुआ है। ग्रुप स्टेज की पॉइंट्स टेबल में भी भारत का एकतरफा राज था।

ये भी पढ़ें:नहीं कम हुई पाकिस्तान की हेकड़ी, फाइनल में पहुंचने के बाद भारत को दी गीदड़ भभकी

पाकिस्तान की इस जीत के साथ बांग्लादेश एशिया कप 2025 से बाहर हो चुकी है, वहीं श्रीलंका शुरुआती दो मैच हारकर अपने घुटने टेक चुकी थी।

भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप 2025 सुपर-4 का आखिरी मैच खेला जाना है, यह भारत के लिए फाइनल से पहले प्रैक्टिस मैच जैसा होगा।

एशिया कप 2025 सुपर-4 पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट अपडेट-

टीममैचजीतहारटाईनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
भारत2200041.357
पाकिस्तान3210040.329
बांग्लादेश312002-0.831
श्रीलंका202000-0.59

कैसा रहा PAK vs BAN मैच

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान का प्रदर्शन एक बार फिर खराब रहा। टॉप-5 बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया जिसमें साहिबजादा फरहान, फखर जमन, सैम अयूब और कप्तान सलमान आगा जैसे बल्लेबाजों का नाम शामिल है। हालांकि मोहम्मद हारिस और मोहम्मद नवाज की पारियों के दम पर टीम 20 ओवर में 135 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 3 विकेट चटकाए।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम शुरुआत से ही रनचेज में नजर नहीं आई। पहले ओवर में पहला विकेट खोने के बाद आधी टीम 63 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी। शमीम हुसैन ने 30 रनों की पारी खेल कुछ देर हार को टाले रखा, मगर अंत में पाकिस्तान 9 विकेट के नुकसान पर 124 ही रन बना पाई। शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट चटकाकर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Ind vs Aus Live Score, क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |