अश्विन ने लगाया जसप्रीत बुमराह के आलोचकों के मुंह पर ताला, विकेट ना मिलने पर कही ये बात

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जसप्रीत बुमराह को आईपीएल में विकेट लिए 122 गेंदें हो गई है। उनके आईपीएल करियर में बिना विकेट लिए यह डाली गई अब तक की सबसे ज्यादा गेंदें हैं। उन्होंने इस रंगारंग लीग में अपना आखिरी विकेट पिछले सीजन में लिया था।

अश्विन ने लगाया जसप्रीत बुमराह के आलोचकों के मुंह पर ताला, विकेट ना मिलने पर कही ये बात

जसप्रीत बुमराह को आईपीएल में विकेट लिए 122 गेंदें हो गई है। उनके आईपीएल करियर में बिना विकेट लिए यह डाली गई अब तक की सबसे ज्यादा गेंदें हैं। उन्होंने इस रंगारंग लीग में अपना आखिरी विकेट पिछले सीजन में लिया था। लगातार विकेट का कॉलम खाली होने की वजह से बुमराह आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। इस मुद्दे को तूल पकड़ता देख पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने आगे आकर आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

अश्विन ने X पर लिखा, "बुमराह के विकेट न लेने की कहानी टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है! उनका यॉर्कर फेंकना और हर एक रन के लिए विरोधी टीम का दम घोंटना, विकेट लेने से भी ज्यादा जरूरी है, खासकर वानखेड़े जैसी जगहों पर।जब आप लगातार ओवर नहीं फेंक पाते, तो आपकी विकेट लेने की काबिलियत आपके पार्टनर पर निर्भर करती है जो आपको ओवर देते हैं।

अब हमारे पास T20 क्रिकेट के इतने साल हो गए हैं और डिफेंसिव ग्रुप के तौर पर पार्टनरशिप में बॉलिंग करना अभी भी बॉलिंग ग्रुप के दिमाग में एक बीज है। मलिंगा ने 10वें ओवर के दौरान बोलते हुए इसे सही साबित कर दिया।"

बता दें, आरसीबी के खिलाफ जहां सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई हो रही थी, वहां बुमराह ने 4 ओवर के कोटे में 8.80 की इकॉमी के साथ 35 ही रन दिए। बुमराह लगातार बल्लेबाजों पर दबाव बनाते हैं, जिसका फायदा उनके साथी गेंदबाज विकेट निकालकर उठाते हैं।

बात मैच की करें तो, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने फिल सॉल्ट, कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली के अर्धशतकों से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आरसीबी ने शीर्ष क्रम में सॉल्ट (78 रन), पाटीदार (53 रन) और कोहली (50 रन) की बदौलत चार विकेट पर 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 222 रन बना सकी। उसके लिए शेरफाने रदरफोर्ड ने 31 गेंद में 71 रन (नौ छक्के, एक चौका) की नाबाद पारी खेली और शीर्ष स्कोरर रहे। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 40 रन, रेयान रिकलटन ने 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 33 रन का योगदान दिया।

आईपीएल के 13 सत्र में पहली दफा टूर्नामेंट की शुरूआत जीत से करने के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम इस लय को जारी नहीं रख सकी जिससे उसे लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी।

वहीं गत चैंपियन आरसीबी की यह चार मैच में तीसरी जीत है जिससे वह छह अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।