Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ashok Sharma becomes Highest wicket taker in a single Syed Mushtaq Ali Trophy season with 22 wickets Lukman Meriwala
Record Alert: राजस्थान के पेसर ने SMAT में रचा इतिहास, बने सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज

Record Alert: राजस्थान के पेसर ने SMAT में रचा इतिहास, बने सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज

संक्षेप:

Record Alert: राजस्थान के पेसर अशोक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। अशोक शर्मा सबसे ज्यादा विकेट एक सीजन में चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। सीजन के अपने आखिरी मैच में उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया।

Dec 17, 2025 12:12 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल को छोड़कर सभी मुकाबले खेले जा चुके हैं। सबसे आखिरी मैच में राजस्थान के पेसर ने एक कमाल का रिकॉर्ड बनाया है। राजस्थान की टीम के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंजबाज बन गए हैं। अशोक शर्मा ने बड़ौदा के लुकमान मेरीवाला का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, उनका भी रिकॉर्ड इसी सीजन टूट सकता है, क्योंकि एक गेंदबाज इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के बेहद करीब पहुंच गया है। ये कोई और नहीं, बल्कि भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर चुके अंशुल कंबोज हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आईपीएल की दो टीमों में शामिल रहे अशोक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के लिए जैसे ही मुंबई के बल्लेबाज अथर्व अंकोलेकर का विकेट लिया, वैसे ही उनके विकेटों की संख्या इस सीजन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 22 हो गई। इससे ज्यादा विकेट किसी भी गेंदबाज ने इस टूर्नामेंट के करीब 20 साल के इतिहास में किसी ने भी नहीं चटकाए हैं। अभी तक शीर्ष पर बड़ौदा के पेसर लुकमान मेरीवाला थे, लेकिन अब वे पीछे छूट गए हैं। 12 साल का रिकॉर्ड अशोक शर्मा ने धराशायी कर दिया है।

लुकमान मेरीवाला ने 2013-14 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में घातक गेंदबाजी की थी और कुल 21 विकेट निकाले थे। एक दशक से ज्यादा समय तक उनके पास ये रिकॉर्ड रहा, लेकिन अब वे दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। 10 मैचों में अशोक शर्मा ने 22 विकेट निकाले हैं। दो बार वे 4 विकेट हॉल भी प्राप्त करने में सफल हुए हैं, जबकि लिस्ट में दूसरे नंबर अंशुल कंबोज हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 20 विकेट निकाले हैं।

कंबोज तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड

अंशुल कंबोज इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने में सफल रहे थे, लेकिन खराब प्रदर्शन की वजह से उनको अगले ही मैच से बाहर कर दिया गया। अब जल्द उनको मौका नहीं मिलेगा, लेकिन अगर घरेलू क्रिकेट में वे अच्छा प्रदर्शन करते रहे तो फिर से भारतीय टीम के दरवाजे पर वे दस्तक दे सकते हैं। हालांकि, हाल-फिलहाल उनके लिए भारतीय टीम में कोई जगह नहीं है और टेस्ट सीरीज भी भारत अभी खेलने वाला नहीं है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |