गुजरात टाइटन्स के खूंखार पेसर को मिली इंडिया ए में जगह, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
गुजरात टाइटन्स के खूंखार पेसर अशोक शर्मा को श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन सीरीज के लिए इंडिया ए में जगह मिल गई है। BCCI ने रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। युधवीर सिंह चरक चोट की वजह से आगे इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

टीम इंडिया ए श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन वनडे सीरीज में दो मैच अपनी गेंदबाजी की वजह से हारी है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एक तूफानी तेज गेंदबाज को श्रीलंका भेजने का फैसला किया है। ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि आईपीएल 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गुजरात टाइटन्स के पेसर अशोक शर्मा हैं, जिन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका भेजा गया है। मंगलवार यानी 16 जून को ही वे श्रीलंका पहुंच गए हैं और अगले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। इसकी जानकारी खुद बीसीसीआई ने दी है।
गुजरात टाइटन्स के खूंखार पेसर अशोक शर्मा को श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन सीरीज के लिए इंडिया ए में एंट्री मिली है। BCCI ने युधवीर सिंह चरक के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। उनकी जगह अब आगे सीरीज में अशोक शर्मा खेलेंगे। चोट की वजह से वह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने बताया है कि युधवीर ने 13 जून को बॉलिंग करते समय अपने दाहिने कंधे में तकलीफ बताई थी। यहां तक कि 11 जून को फील्डिंग सेशन के दौरान भी उन्हें ऐसा ही दर्द महसूस हुआ था, जिस वजह से वे पिछले कुछ मैचों में नहीं दिखे।
BCCI मेडिकल टीम ने एक स्पेशलिस्ट से सलाह के बाद, युधवीर सिंह को सलाह दी है दाहिने रोटेटर कफ की चोट से पूरी तरह ठीक होने के लिए उन्हें BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की देखरेख में एक ग्रेजुएटेड रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरना पड़ेगा। युधवीर दांबुला से बेंगलुरु आएंगे, जबकि अशोक शर्मा पहले ही श्रीलंका के लिए उड़ान भर चुके हैं, जो 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ होने वाले आखिरी लीग मैच में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे।
ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया A की अपडेटेड टीम इस प्रकार है
तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय और अशोक शर्मा
इंडिया ए की बात करें तो टीम ने अब तक खेले 3 मैचों में से सिर्फ एक ही मैच जीता है। ऐसे में टीम के फाइनल में पहुंचने के चांस भी कम हो गए हैं। हालांकि, अगर अफगानिस्तान को भारतीय टीम ने बुरी तरह से हरा दिया तो आसानी से टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि अफगानिस्तान का नेट रन रेट अच्छा नहीं है। आखिरी मैच अफगानिस्तान की टीम जीतती भी है तो भी कोई असर इसका भारत की सेहत पर नहीं पड़ेगा।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



