'एश्ले गार्डनर ने मुझे धोखा दिया', वाइफ ने बताया किस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से चल रहा अफेयर?
Ashleigh Gardner Controversy: एशले गार्डनर पर मोनिका राइट को धोखा देने के आरोप लग रहे हैं। दोनों ने पिछले साल शादी की थी। एशले और मोनिका डेटिंग ऐप के जरिए संपर्क में आई थीं।

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर लेस्बियन हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर मोनिका राइट से शादी रचाई थी। हालांकि, 29 वर्षीय एश्ले अब एक पर्सनल कंट्रोवर्सी में घिर गई हैं। उनपर वाइफ मोनिका को धोखा देने के आरोप लग रहे हैं। दोनों लंबे समय से अलग रह रही हैं। बताया जा रहा कि पिछले साल भारत में हुए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के दौरान एश्ले और मोनिका के रिश्ते में खटास पड़ी थी। मोनिका ने सोमवार को कहा कि एश्ले का ऑस्ट्रेलिया की 22 वर्षीय ओपनर जॉर्जिया वोल से अफेयर चल रहा है।
शादी के दो महीने के भीतर कड़वाहट
मोनिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जॉर्जिया वोल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''यह वही है जिसके साथ मिलकर मेरी वाइफ ने मुझे धोखा दिया।'' उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी समेत एश्ले की सभी तस्वीरें भी हटा दी हैं। एश्ले और वोल ने अभी तक मोनिका के आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी कोई कमेंट नहीं किया। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, शादी के दो महीने के भीतर ही एश्ले और मोनिका का रिश्ता खराब होने लगा था। एश्ले उस वक्त वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारत में थीं।
मोनिका टूर्नामेंट के दौरान भारत आईं
मोनिका को जब लगा कि कुछ गड़बड़ है को वह टूर्नामेंट के बीच में ही भारत आ गई थीं। एक करीबी सूत्र ने पब्लिकेशन को बताया, ''यह थोड़ा अजीब था। ऐसा लगा जैसे ऐश के साथ कुछ ठीक नहीं है, लेकिन हमें लगा कि यह वर्ल्ड कप के प्रेशर की वजह से है।'' सूत्र ने दावा किया कि मोनिका के भारत पहुंचने के बाद सिचुएशन ''बहुत खराब'' हो गई और गार्डनर ''जैसी लग रही थीं वैसी नहीं थीं।'' रिपोर्ट के मुताबिक, सिडनी लौटने के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसमें एश्ले ने बताया कि इंडिया टूर के दौरान चीजें ''अजीब'' क्यों लगीं। उसके बाद मोनिका ''टूट गई थीं।''
फैमिली प्लानिंग करने वाली थीं दोनों
एश्ले और मोनिका पिछले साल नवंबर में अलग हो गई थीं। हालांकि, अलगाव की जानकारी इस हफ्ते ही सबके सामने आई। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया कि कपल परिवार शुरू करने की प्लानिंग कर रहा था लेकिन रिश्ता दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया। सूत्र ने कहा, ''वे फर्टिलिटी क्लिनिक जाने वाले थे। उनकी एक बुकिंग थी जिसे मोनिका को कैंसिल करना पड़ा।'' रिपोर्ट के मुताबिक, एश्ले कपल के सिडनी वाले घर से सिवाय अंगूठियों के सारा सामान ले आई हैं। दोनों पहली बार साल 2020 में एक डेटिंग ऐप के जरिए संपर्क में आई थीं और अप्रैल 2024 में एक-दूसरे को प्रपोज किया था।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



