विराट-रोहित के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर आशीष नेहरा का रिएक्शन, पूर्व तेज गेंदबाज को क्यों है दिग्गजों के सिलेक्शन पर शक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा निश्चिंत नहीं हैं। उनका कहना है कि 13 महीने का समय बहुत ज्यादा होता है और इस दौरान क्या- क्या हो जाएगा कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।

virat kohli, rohit sharma
विराट कोहली, रोहित शर्मा

कहने को तो 2027 वर्ल्ड कप को लेकर अभी लंबा समय बचा हुआ है, लेकिन इसके चयन को लेकर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक और क्रिकेट जानने वाले लोगों के बीच गली- मोहल्ले में भी चर्चा हो रही है। हर किसी के जहन में एक सवाल अंदर तक गूंज रहा है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सूत्रों से लगातार आती खबरें रोहित शर्मा के करियर को ज्यादा लंबा खिंचते देखने में शक पैदा करती हैं। हालांकि, विराट कोहली के प्रदर्शन और उम्र पर अभी तक कोई खूफिया जानकारी उनके खेलने या ना खेलने को लेकर नहीं आई है। लेकिन यह कयास तो फैन भी लगा रहे हैं कि प्रदर्शन खराब होने पर टीम मैनेजमेंट फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है।

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा से भी विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य पर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि क्या दोनों खिलाड़ी 2027 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम का हिस्सा रह सकते हैं। खासकर तब जब उन्होंने अपनी इच्छा से 2024 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया और फिर टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। सवाल का जवाब देते हुए पूर्व तेज गेंदबाज दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर आश्वस्त नजर नहीं आए। उन्होंने इन दोनों महान खिलाड़ियों के खेलने को लेकर अनुमान या भविष्यवाणी करने से भी मना कर दिया।

विराट-रोहित के सिलेक्शन पर नेहरा श्योर नहीं

नेहरा बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। वहां पर बोलते हुए उन्होंने तमाम विषयों के अलावा विराट कोहली रोहित शर्मा पर पूछे जाने पर भी रिएक्ट किया। भारत के दो दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर नेहरा ने किसी तरह का अनुमान लगाने से इनकार किया। 2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। उस समय रोहित 40 और कोहली 39 वर्ष के होंगे। उन्होंने कहा, “हमने देखा है कि सिर्फ भारतीय क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि किसी भी खेल में दो-तीन सप्ताह पहले भी चीजें बदल जाती हैं। अगर वे अच्छा खेल रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं तो क्यों नहीं? इन खिलाड़ियों के मामले में किसी भी कोच या कप्तान के लिए फैसला आसान नहीं होगा।” नेहरा ने कहा, “13 महीने काफी लंबा समय है लेकिन इन खिलाड़ियों के लिए उम्र सिर्फ एक संख्या है। मैं किसी तरह की निश्चितता की बात नहीं कर रहा हूं।”

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़विराट-रोहित के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर आशीष नेहरा का रिएक्शन, क्यों है उन्हें शक