Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ashes Australia s remarkable performance in Sydney this has happened only for the second time in the 134-year history
एशेज: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया का कमाल, टेस्ट क्रिकेट के 134 साल के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

एशेज: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया का कमाल, टेस्ट क्रिकेट के 134 साल के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

संक्षेप:

इस बार के एशेज में ऑस्ट्रेलिया का ही पूरी तरह दबदबा रहा। सिडनी में उसने पहली पारी में 567 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इस दौरान उसने ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो 134 साल पुराने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है और एशेज के इतिहास में पहली बार।

Jan 07, 2026 02:27 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सिडनी में खेले जा रहे एशेज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शिकंजा कस लिया है। चौथे दिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 300 का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन हार का खतरा मंडरा ही रहा है। उसकी लीड सिर्फ 119 रन की है। पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का ही दबदबा रहा। 3-1 से आगे चल रही टीम 4-1 से सीरीज जीतने की ओर है। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 567 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इस दौरान उसने ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो 134 साल पुराने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ। एशेज के इतिहास में तो पहली बार।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 529 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसकी पारी जल्द ही 567 रन पर सिमट गई। इस पारी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रच दिया। उसकी बल्लेबाजी के दौरान 7 साझेदारियां 50 या उससे ज्यादा रन की हुई। एशेज के इतिहास में ये पहली बार हुआ है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब किसी मैच की पारी में किसी टीम की तरफ से 7 साझेदारियां 50+ रन की हुई हो।

ये भी पढ़ें:सिडनी में भी निकल गई बैजबॉल की हेकड़ी, ऑस्ट्रेलिया ने कूट डाले 567 रन

इससे पहले किसी टेस्ट पारी में 7 फिफ्टी प्लस की साझेदारियां सिर्फ एक बार हुई थीं और वो इतिहास भारत ने रचा था। 2007 में राहुल द्रविड़ की अगुआई में ओवल टेस्ट में भारत की तरफ से पारी में 7 फिफ्टी प्लस की पार्टनरशिप हुई थीं। उसी मैच में महान स्पिनर अनिल कुंबले ने टेस्ट में अपना इकलौता शतक ठोका था।

ये भी पढ़ें:जैकब बेथेल ने बचाई इंग्लैंड की लाज, मगर टली नहीं है एशेज सीरीज की चौथी हार

सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में ट्रेविस हेड और कप्तान स्टीवन स्मिथ ने शानदार शतक जड़े। हेड ने 163 रन और स्मिथ ने 138 रन बनाए। ब्यू वेबस्टर ने 71 रनों की नाबाद पारी खेली। मार्नस लाबुशाने ने 48 और कैमरन ग्रीन ने 37 रन का योगदान दिया। अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे उस्मान ख्वाजा ने 17 रन बनाए।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |