Ashes: एलेक्स कैरी ने जड़ी 'गलती वाली सेंचुरी', स्निकोमीटर पर उठे सवाल; कंपनी ने क्या कहा?

Dec 17, 2025 09:54 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ashes Alex Snickometer Controversy: ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन शतक जमाया। विकेटकीपर कैरी शतक से पहले आउट हो चुके थे लेकिन बच गए।

Ashes: एलेक्स कैरी ने जड़ी 'गलती वाली सेंचुरी', स्निकोमीटर पर उठे सवाल; कंपनी ने क्या कहा?

Ashes Alex Snickometer Controversy: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन शतकीय पारी खेली। उन्होंने सातवें नंबर पर उतरने के बाद 143 गेंदों में 106 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और एक सिक्स है। दरअसल, कैरी ने 'गलती वाली सेंचुरी' जड़ी। वह जब 72 के निजी स्कोर पर थे, तब आउट हो चुके थे लेकिन स्निकोमीटर की खामी के चलते बच गए। दिन का खेल खत्म होने के बाद विकेटकीपर ने कन्फर्म किया कि जोश टंग की गेंद पर उनके बल्ला का किनारा लगा था। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अंपायर के आउट देने पर रिव्यू लेते, भले ही पूरा कॉन्फिडेंस नहीं होता।

कप्तान बेन स्टोक्स ने लिया था DRS

जोश टंग की गेंद पर कैरी ने बल्ला चलाया लेकिन सही से कनेक्ट नहीं कर पाए। गेंद बल्ले से छूकर विकेटकीपर जैमी स्मिथ के दस्तानों में चली गई। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अपील की मगर मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया। ऐसे में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने डीआरएस लेने का फैसला किया। स्निकोमीटर में गेंद के बल्ले से टकारने से पहले के फ्रेम में स्पाइक दिखी। थर्ड अंपायर ने कहा कि स्पाइक गेंद के बल्ले से लगने से पहले थी और गेंद बल्ले के नीचे थी। इस वजह से कैरी बच गए। इसके बाद उन्होंने अपनी पारी में 34 रन जोड़े। वह एशेज में शतक लगाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर हैं।

स्निकोमीटर वाली कंपनी ने क्या कहा?

स्निकोमीटर पर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना के बाद स्निकोमीटर वाली कंपनी बीबीजी स्पोर्ट्स ने गलती स्वीकार की और खामी की पूरी जिम्मेदारी ली। कंपनी ने साफ किया कि यह गलती सॉफ्टवेयर नहीं बल्कि कैमरा ऑपरेटर ने की थी। ऑपरेटर ने गलत ऑडियो फीड मॉनिटर कर ली थी, जिससे स्ट्राइकर के एंड के बजाय बॉलर के एंड के माइक्रोफोन का वॉल्यूम बढ़ गया। बीबीजी स्पोर्ट्स ने एक बयान में कहा, ''एलेक्स कैरी ने माना कि बॉल लगी थी, इससे यही नतीजा निकलता है कि उस समय स्निको ऑपरेटर ने ऑडियो प्रोसेसिंग के लिए गलत स्टंप माइक चुना होगा। बीबीजी इस गलती की पूरी जिम्मेदारी लेती है।''

एलेक्स कैरी बने विल जैक्स का शिकार

एडिलेड टेस्ट की बात करें पहला दिन कैरी और उस्मान ख्वाजा के नाम पर रहा। ख्वाजा ने 126 गेंदों में 82 रन बटोरे। स्टंप्स के समय मेजबान ऑस्ट्रेलिया का पहली पारी में स्कोर 83 ओवर में 326/8 था। ख्वाजा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। जब वह पांच रन पर खेल रहे थे तब उन्हें जीवनदान मिला। उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाकर मार्नस लाबुशेन (19) के साथ 61 रन की और कैरी के साथ 91 रन की दो महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाई। कैरी ने अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए ऐसे समय में क्रीज पर कदम रखा जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 94 रन था। कैरी ने जोश इंग्लिश (32) के साथ 59 रन और इस मैच में वापसी करने वाले कप्तान पैट कमिंस (13) के साथ 50 रन की साझेदारी की। कैरी ने विल जैक्स द्वारा डाले गए 78वें ओर में स्लॉग-स्वीप करने के प्रयास में विकेटकीपर जेमी स्मिथ को कैच थमाया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।