अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे मैच में बदलाव के साथ उतरेगा भारत, सहायक कोच रियान टेन डोइशे ने दिया हिंट

भाषा, चेन्नई
Follow us on Google News
share

भारत के सहायक कोच रियान टेन डोइशे ने तीसरे वनडे में प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अर्शदीप सिंह को आराम दिया जा सकता है, जबकि कुछ बल्लेबाज भी रेस्ट करेंगे।

Shubman Gill Hashmatullah Shahidi

भारतीय टीम शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे में बदलाव के साथ उतरेगी। शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं और सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत के सहायक कोच रियान टेन डोइशे ने शुक्रवार को पुष्टि की कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में केएल राहुल निचले क्रम पर ही बल्लेबाजी करेंगे और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा के साथ उतरेंगे। ऐसी संभावना है कि घुटने की सर्जरी से उबर चुके हर्षित राणा को अर्शदीप सिंह की जगह उतारा जायेगा।

यशस्वी को मिलेगा मौका

टेन डोइशे ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,'' बल्लेबाजी क्रम में विविधता कमाल की है। राहुल को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर उतारने पर विचार नहीं हो रहा है। हमें यशस्वी को भी देखना है। पिछले मैच में वह रन नहीं बना सका लेकिन उसे एक मौका और मिलेगा।'' राहुल की वनडे टीम में जगह को लेकर कभी कोई संदेह नहीं रहा है, लेकिन जायसवाल शीर्ष क्रम में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अपनी जगह पक्की करने के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। जायसवाल ने 2025 के बाद वनडे टीम में वापसी की है लेकिन वह लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में केवल चार रन ही बना पाए।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इससे पहले जो आखिरी वनडे खेला था उसने उन्होंने विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 116 रन बनाए थे, लेकिन उसके बाद स्थिति काफी बदल गई है और अब ईशान किशन की वापसी ने शीर्ष क्रम में एक और दावेदार को जोड़ दिया है। किशन ने लखनऊ में शतक लगाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कप्तान शुभमन गिल ने जायसवाल को जगह देने के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की और शतक जड़ा।

अर्शदीप को दिया जा सकता है आराम

उन्होंने कहा ,'' पांच बल्लेबाजों के साथ नीतिश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर। नीतिश भी बल्लेबाज हैं लिहाजा पिछले मैच के शीर्ष तीन में कोई बदलाव नहीं होगा।'' नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा ,''हम पहले दो मैचों से कुछ बदलाव करेंगे। हम अलग अलग संयोजन आजमाना और सभी को मौका देना चाहते हैं। अर्शदीप को कल आराम दिया जा सकता है। कुछ बल्लेबाजों के लिये भी यह लागू होगा।''

लखनऊ में दूसरे मैच में भीषण गर्मी में लंबे समय बल्लेबाजी के बावजूद शुभमन गिल और ईशान किशन फिट हैं। टेन डोइशे ने कहा ,'' शुभमन को गर्मी में परेशानी हुई थी और वह अभ्यास के लिये नहीं आया लेकिन वह पूरी तरह से फिट है। ईशान को कंधे में परेशानी थी लेकिन अब वह ठीक है।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।