Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Arshdeep Singh is the 2nd bowler who bowled Most balls in an over in T20I Cricket Full Members teams after Naveen ul Haq
अर्शदीप सिंह ने डाला 13 गेंदों वाला ओवर, अत्यंत शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कराया अपने नाम

अर्शदीप सिंह ने डाला 13 गेंदों वाला ओवर, अत्यंत शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कराया अपने नाम

संक्षेप:

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर 13 गेंदों वाला ओवर डाला। इस तरह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया। वे भारत के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने 13 गेंदों का ओवर फेंका।

Dec 11, 2025 08:19 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह गुरुवार 11 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले में उतरे तो उनसे फैंस को अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद रही होगी, लेकिन अर्शदीप सिंह ने अपने होम ग्राउंड पर सभी को निराश किया। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में बने महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अर्शदीप सिंह ने 13 गेंदों वाला ओवर डाला सभी का सिर शर्म से झुका दिया। इतना ही नहीं, एक शर्मनाक रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह ने अपने नाम दर्ज करा लिया। वे भारत के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने 13 गेंदों का ओवर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में फेंका। पहली बार किसी गेंदबाज ने एक ओवर में 7 वाइड बॉल फेंकी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अर्शदीप सिंह दुनिया के दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच में 13 गेंदों का ओवर फेंका है। इसमें 6 लीगल डिलिवरी और 7 वाइड शामिल रहीं। इतनी ही गेंदों का ओवर अफगानिस्तान के नवीन उल हक ने फेंका हुआ है, जो उन्होंने पिछले ही साल जिम्बाब्वे के खिलाफ फेंका था। उस ओवर में 6 वाइड और एक नो बॉल थी। फुल मेंबर्स नेशन्स की टीमों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी अन्य गेंदबाजों ने इतनी ज्यादा गेंदों का ओवर नहीं फेंका है। पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका के सिसांडा मागला ने जोहान्सबर्ग में 2021 में 12 गेंदों का ओवर फेंका था। हालांकि, अर्शदीप सिंह मागला से भी आगे निकल गए हैं और नवीन उल हक के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहले दो ओवरों में 20 रन दे चुके थे। ड्रिंक्स ब्रेक के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनको फिर से गेंदबाजी के लिए लगाया, लेकिन इस 11वें ओवर अपने कोटे के तीसरे ओवर में उन्होंने 18 रन दिए, जिसमें से सात रन तो वाइड के शामिल थे, जबकि एक छक्का 3 सिंगल और एक डबल भी साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने लिया। इस तरह कुल 18 रन इस ओवर में दिए। इसका असर बाद में भी देखने को मिलेगा, क्योंकि ओवर रेट भी इस ओवर की वजह से भारत का कम हुआ होगा। बाद में फील्डर भी एक बाउंड्री लाइन पर टीम इंडिया को कम रखना पड़ सकता है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |