अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करो, हाईकोर्ट ने दिया आदेश; दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर पर रेप का आरोप
HC Orders Arrest Of Abishek Porel: कलकत्ता हाईकोर्ट ने क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। उनपर रेप का आरोप है। अभिषेक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हैं।

युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने रेप केस में पोरेल समेत दो लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने मोगरा पुलिस को पोरेल के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का भी निर्देश दिया, ताकि शिकायत करने वाली महिला की तस्वीरों और वीडियो को शेयर न किया जा सके। उनपर मेडिकल छात्रा से रेप का आरोप है। छात्रा ने आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और दोनों के निजी पलों को रिकॉर्ड कर लिया 23 वर्षीय पोरेल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की ओर से खेलेते हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में डीसी के लिए चार मैच खेले थे। वह घरेल क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं।
'आरोपियों को पकड़ना जरूरी है'
हाईकोर्ट ने आदेश में कहा, ''6 जुलाई, 2026 की पुलिस रिपोर्ट में बताया गया कि याचिकाकर्ता से एक पेन ड्राइव/स्टोरेज डिवाइस जब्त की गई है, जिसमें कुछ डेटा है। ऐसे में आरोपियों को पकड़ना और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त जरूरी है ताकि डेटा दूसरों के साथ शेयर न किया जा सके। पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताया है लेकिन उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं गया है। संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करें और डिवाइस जब्त करें ताकि डेटा शेयर ना किया जा सके।''
2023 से छात्रा के संपर्क में थे पोरेल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पोरेल ने कथित तौर पर जनवरी 2023 में छात्रा से संपर्क किया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। उनपर आरोप है कि जब छात्रा के माता-पिता बाहर थे, तो वह उसे मनकुंडू में अपने फ्लैट पर ले गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पोरेल ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। बाद में दोनों के परिवारों ने शादी को लेकर बात की थी। छात्रा ने पिछले महीने शिकायत दर्ज कराई थी।
‘पिछले साल दोनों में मतभेद हुआ’
शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि दोनों के पिछले तीन साल से संबंध थे और पिछले साल उनके बीच मतभेद हो गए, जिसके बाद पोरेल ने कथित तौर पर उससे 'दूरी' बनानी शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि पोरेल ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह ऐसा करने को तैयार नहीं है। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि पोरेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, मारपीट की और आपराधिक धमकी दी। पोरेल सभी आरोपों का खारिज कर चुके हैं।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



