अर्जुन तेंदुलकर पहली बार अपनी लाइफ और क्रिकेट करियर को लेकर खुलकर बोले, कहा- कोई बेंच पर नहीं बैठना चाहता
अर्जुन तेंदुलकर ने कहा है कि अगर उन्हें मौके मिलते हैं तो वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। हालांकि उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाने की कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी अर्जुन ने कहा है कि वह गेम को अपना बेस्ट देने पर फोकस रखते हैं और अपने सफर पर ईमानदारी से चलना चाहते हैं। हालांकि उनको भारतीय टीम में जगह बनाने को लेकर अभी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। ऑलराउंडर ने कहा है कि अगर उन्हें इस सीजन खेलने का मौका मिलता है तो वह हर मैच खेलना चाहेंगे। अर्जुन तेंदुलकर ने अपना आइडल युवराज सिंह को बताया है। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में 30 लाख रुपये में ट्रेड किया गया था।
अर्जुन तेंदुलकर के साथ इंटरव्यू के दौरान शुभंकर मिश्रा ने पूछा कि वह अगले पांच वर्षों में किस रूप में पहचाना जाना पसंद करेंगे, भारत के लिए खेलना, आईपीएल का स्टार बनकर या या बस एक ऐसा इंसान जो खेल में अपना सब कुछ झोंकते हुए संतोष के साथ अपना जीवन जी रहा हो, इस पर उन्होंने कहा, ''आखिरी वाला विकल्प खुद खुश रहना, बिना किसी को चोट पहुंचाए या नुकसान किए, और एक ईमानदार जीवन जीना।”
अर्जुन तेंदुलकर को 2021 में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया था। वह 2025 तक टीम का हिस्सा रहे थे। हालांकि मुंबई की टीम में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। जब उनसे पूछा गया कि क्या मुंबई इंडियंस में गेंद से अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, क्या उन्हें लगता है कि उन्हें अधिक अवसर मिलने चाहिए थे, अर्जुन ने कहा, ''कौन नहीं चाहता? कोई भी बेंच पर बैठना नहीं चाहता। लेकिन हम कड़ी मेहनत करना चाहते हैं और जब भी मौका मिलता है, तब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।”
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने मार्च में उद्यमी सानिया चंडोक के साथ मुंबई के 'द सेंट रेजिस मुंबई' में भव्य समारोह में विवाह किया। इस हाई-प्रोफाइल शादी में खेल, मनोरंजन और राजनीति जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं थी।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



