क्या आपको यकीन है... टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खेलने का खुद कप्तान लिटन दास को नहीं भरोसा

Jan 21, 2026 10:48 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश अगले महीने से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप में खेलेगा या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। आईसीसी इसे लेकर बुधवार को अंतिम फैसला सुना सकता है। बांग्लादेश के वर्ल्ड कप में खेलने या न खेलने को लेकर सस्पेंस का आलम ये है कि खुद वहां के कप्तान लिटन दास को यकीन नहीं है कि उनकी टीम खेलेगी।

क्या आपको यकीन है... टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खेलने का खुद कप्तान लिटन दास को नहीं भरोसा

बांग्लादेश अगले महीने से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप में खेलेगा या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। आईसीसी इसे लेकर बुधवार को अंतिम फैसला सुना सकता है। बांग्लादेश के वर्ल्ड कप में खेलने या न खेलने को लेकर सस्पेंस का आलम ये है कि खुद वहां के कप्तान लिटन दास को यकीन नहीं है कि उनकी टीम खेलेगी। मोहम्मद यूनुस की अगुआई वाली कट्टरपंथियों की कठपुतली अंतरिम सरकार विश्व कप के लिए भारत में अपनी टीम नहीं भेजने पर अड़ी हुई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी सरकार के खिलाफ नहीं जा सकती, इसलिए कप्तान भी अनिश्चित हैं कि उनकी टीम वर्ल्ड कप खेलेगी भी या नहीं।

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में मंगलवार को को रंगपुर राइडर्स बनाम सिलहट टाइटंस मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लिटन दास से वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर सवाल पूछे गए। उनसे पूछा गया कि क्या बीपीएल की धीमी पिचें टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अच्छी साबित होंगी? इस पर लिटन दास ने उल्टे सवाल दाग दिया, ‘क्या आपको यकीन है कि हम विश्व कप खेलने के लिए जा रहे हैं?’

बांग्लादेशी न्यूज आउटलेट 'द डेली स्टार' के मुताबिक लिटन दास ने आगे कहा, 'वास्तव में विश्व कप में अभी भी लंबा समय है और हमें ये तक नहीं पता कि हम जा भी रहे हैं या नहीं। वैसे किसी भी तरीके से ये टी20 क्रिकेट के लिए आदर्श विकेट नहीं है। हमने क्वालिफायर मैच के लिए इससे बेहतर विकेट की उम्मीद की थी।'

लिटन दास से जब ये पूछा गया कि क्या बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप को लेकर अपने फैसले पर उनसे कोई चर्चा की है तो उनका जवाब नहीं में था। उनसे जब ये पूछा गया कि क्या कप्तान के नाते बीसीबी को आपसे चर्चा करनी चाहिए तो उनका जवाब था, ‘मुझे नहीं पता, लेकिन मेरे साथ कोई चर्चा नहीं हुई।’

विश्व कप को लेकर पूछे गए सवालों का सीधा जवाब देने से बचते हुए दास ने कहा, 'अपनी बात कहूं तो मैं अनिश्तित हूं, हर कोई अनिश्चित है। मुझे लगता है कि इस समय पूरा बांग्लादेश अनिश्चित है (कि हम वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं)। कोई जवाब नहीं दूंगा। मुझे पता है कि आप कैसा सवाल पूछने जा रहे हैं। ये मेरे लिए सेफ नहीं है। नो आंसर।'

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, असिस्टेंट एडिटर

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Are you sure Even captain Litton Das himself does not seem confident about Bangladesh playing in the T20 World Cup
;;;