Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Are Virat Kohli and Rohit Sharma playing the Vijay Hazare Trophy under pressure BCCI clarifies
क्या विराट कोहली, रोहित शर्मा दबाव में विजय हजारे ट्रॉफी खेलने जा रहे? BCCI ने किया साफ

क्या विराट कोहली, रोहित शर्मा दबाव में विजय हजारे ट्रॉफी खेलने जा रहे? BCCI ने किया साफ

संक्षेप:

बीसीसीआई ने साफ किया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का फैसला इन दिग्गज खिलाड़ियों का ही है। दोनों 24 दिसंबर से शुरू हो रहे घरेलू वनडे टूर्नामेंट में क्रमशः दिल्ली और मुंबई की टीमों की तरफ से खेलेंगे।

Dec 08, 2025 10:13 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओडीआई सीरीज में बल्ले से गदर काटने वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते दिखेंगे। दोनों दिग्गज विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के कुछ मैचों में खेलेंगे। दोनों पिछले दो महीने से जबरदस्त फॉर्म में हैं। रोहित शर्मा जहां ऑस्ट्रेलिया में मेजबानों के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे, वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होम सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे विराट कोहली। दोनों ने अपने बल्ले से उन आलोचकों का मुंह बंद करा दिया जो टीम इंडिया के ओडीआई सेट अप में उनकी जगह को लेकर अगर-मगर की बातें कर रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले कई रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि दोनों दिग्गजों को कहा जाएगा कि अगर वे 2027 के वर्ल्ड कप खेलने की चाहत रखते हैं तो उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी खेलना होगा। इस साल की शुरुआत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की हार के बाद बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों के लिए डोमेस्टिक खेलना अनिवार्य कर दिया था। साफ-साफ निर्देश था कि अगर खिलाड़ी किसी अंतरराष्ट्रीय सीरीज या टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे और उस दौरान डोमेस्टिक टूर्नामेंट चल रहा है तो उन्हें उसमें खेलना होगा।

अब आखिरकार बीसीसीआई ने साफ किया है कि क्या उसने विराट कोहली और रोहित शर्मा को 50-50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के लिए दबाव डाला था या मजबूर किया था। रेवस्पोर्ट्ज के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘ये फैसला उन्होंने लिया है, ये उनका फैसला है।’

ये भी पढ़ें:सिंहाचलम मंदिर में दिखे इंडिया के सितारे कोहली-सुंदर, मंदिर में की पूजा-अर्चना

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इस साल जनवरी में रणजी ट्रॉफी के मैच भी खेले थे। बाद में उन्होंने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा से कुछ दिनों पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

पिछले हफ्ते विराट कोहली ने दिल्ली ऐंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) को सूचना देकर पुष्टि की थी कि वह विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध हैं। 24 दिसंबर से शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा भी मुंबई के लिए खेलेंगे।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |