'डेब्यू फ्लॉप शो' की भरपाई करके अंशुल कंबोज का सीना हुआ चौड़ा, बोले- एक मैच से ऐसा नहीं होता

ऑकलैंड, भाषा
Follow us on Google News
share

अंशुल कंबोज ने वनडे डेब्यू पर खराब प्रदर्शन किया था। हालांकि, कंबोज ने न्यूजीलैंड में प्रभावी प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता। 'डेब्यू फ्लॉप शो' की भरपाई करने के बाद कंबोज का सीना चौड़ा हो गया है।

Anshul Kamboj
अंशुल कंबोज

भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज अपने शुरुआती वनडे करियर में अच्छे और खराब दोनों दौर देख चुके हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि 50 ओवर के प्रारूप में उनका निराशाजनक डेब्यू अपने खेल में सुधार करने की प्रेरणा बना। कंबोज ने पिछले महीने मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू मैच में नौ ओवर में 82 रन लुटाए थे। हालांकि, उन्होंने ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर इसकी भरपाई की। कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पांच विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 10 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

एक खराब मैच से ऐसा नहीं होता

कंबोज ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''एक खराब मैच से किसी खिलाड़ी का करियर तय नहीं होता। मैंने हमेशा की तरह अपनी प्रक्रिया पर ध्यान दिया। एक मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने का मुझ पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।'' उन्होंने कहा, ''बल्कि इससे मुझे बेहतर करने की काफी प्रेरणा मिली और उन क्षेत्रों को समझने में मदद मिली जिनमें मुझे सुधार करने की जरूरत है। नतीजे हमेशा आपके पक्ष में नहीं होते।'' वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''मैं इन चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। मेरा ध्यान अपने क्रिकेट और गेंदबाज के तौर पर खुद को बेहतर बनाने पर रहता है। लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं या क्या कहते हैं मैं उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। इसलिए इससे मुझे कोई खास फर्क नहीं पड़ता।''

मदद हासिल करने का यही तरीका

कंबोज को ऑकलैंड में अपने इसी संयमित रवैये का फायदा मिला और उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मिचेल सैंटनर तथा नाथन स्मिथ के विकेट हासिल किए। उन्होंने कहा, ''ईडन पार्क की पिच पर थोड़ी सीम मूवमेंट थी लेकिन सही लेंथ और सही क्षेत्र में गेंदबाजी करना भी महत्वपूर्ण था।'' कंबोज ने कहा, ''पिच से मदद हासिल करने का यही एक तरीका है। अगर आप सही लेंथ से चूकते हैं तो रन लुटा सकते हैं। इसलिए मैं ज्यादा से ज्यादा गेंदें सही क्षेत्र में डालने की कोशिश कर रहा था।'' कंबोज को भारतीय टीम में शामिल किए जाने का मौका तब मिला जब जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को अलग-अलग कारणों से आराम दिया गया। इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने कहा कि वह टीम चयन जैसी बाहरी चीजों की चिंता करने के बजाय अपनी गेंदबाजी पर काम करना पसंद करेंगे। कंबोज ने कहा कि न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सफलता हासिल करने के लिए गेंदबाजी इकाई को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़एक मैच से ऐसा नहीं होता…'फ्लॉप शो' की भरपाई करके कंबोज का सीना हुआ चौड़ा