साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, भारत को लगा एक और बड़ा झटका- रिपोर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

साई सुदर्शन श्रीलंका सीरीज से बाहर हो चुके हैं। भारत को एक बड़ा झटका लगा है। पहले ही चोट से जूझ रही भारतीय टीम का यह पांचवां खिलाड़ी है जो चोट के कारण बाहर हुआ है। शनिवार को बीसीसीआई के सूत्र ने एएनआई को यह जानकारी दी है।

Sai Sudharsan
साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर

भारतीय टीम को श्रीलंका टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले एक बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन पूरी सीरीज से बाहर हो गए है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने शनिवार को एएनआई को बताया कि भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए है। सुदर्शन बंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहेबिटेशन से गुजर रहे है और उन्होंने बल्लेबाजी और फील्डिंग अभ्यास में भी भाग लिया है। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले बल्लेबाज के पूरी तरह फिट होने की संभावना कम है।

सुदर्शन की चोट पर निगरानी रख रही खेल विज्ञान टीम के अपडेट के अनुसार, ''साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। चिकित्सकों ने उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए और समय देने की सलाह दी है। उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है, लेकिन अभी टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं।''

खेल विज्ञान टीम ने प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति को इस बारे में सूचित कर दिया है।

सुदर्शन के लिए चिकित्सा और फिटनेस संबंधी सलाह में लिखा है, ''रिहैबिलिटेशन, ताकत और अनुकूलता पर ध्यान रखते हुए क्रिकेट से जुड़े कार्यों को धीरे-धीरे और कड़ी निगरानी में बढ़ाया जाना चाहिए। यह सतर्कता इसलिए बरती जा रही है ताकि भविष्य के लिए जोखिम कम हो सकें।''

पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे साई सुदर्शन

खबरों के अनुसार, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में ट्रेनिग की, जहां उन्होंने बल्लेबाजी और फील्डिंग का अभ्यास भी किया। हालांकि, बीसीसीआई के सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि "15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उनके समय पर ठीक होने की संभावना कम है।" सुदर्शन ने भारतीय टीम के श्रीलंका रवाना होने पर उड़ान नहीं भरी और इस प्रकार वह कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ चल रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में शामिल नहीं हो पाए। यह मैच शुक्रवार (7 अगस्त) को शुरू हुआ था। इसी बीच, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी चोटिल हो गए। उन्हें अनामिका उंगली पर चोट लगी है, जिसके कारण अभ्यास मैच में वे बल्लेबाजी करने भी नहीं आए हैं।

साई सुदर्शन चोट से बाहर होने वाले पांचवें प्लेयर

साई सुदर्शन का चोटिल होना भारत के लिए बड़ा झटका है। खासकर ऐसे वक्त में जब आधी टीम पहले से ही चोट से जूझ रही है। जसप्रीत बुमराह पैर की चोट के कारण इस सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं। हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भी चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर को भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वे सीरीज से बाहर हैं। साई सुदर्शन चोट के कारण सीरीज से बाहर होने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी हैं। शुभमन गिल की चोट भी कितनी गहरी है यह भी नहीं पता। भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज जीतना अहम है, लेकिन चोटें हैं कि थमने का नाम नहीं ले रहीं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़साई सुदर्शन श्रीलंका सीरीज से हुए बाहर, भारत को लगा एक और बड़ा झटका