पाकिस्तान के खिलाफ भारत का टॉप ऑर्डर हुआ फ्लॉप, अंजुम चोपड़ा ने खड़े किए सवाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अंजुम चोपड़ा एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ टॉप ऑर्डर के जल्दी पवेलियन लौटने पर सवाल खड़े किए हैं। उनका मानना है कि हर मैच में मंधाना, शेफाली और प्रतिका को मजबूत नींव रखनी चाहिए।

 Smriti Mandhana and Pratika Rawal
स्मृति मंधाना-प्रतिका रावल

भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 55 के स्कोर पर ही ढेर हो गई, इसके बाद भारत ने 8.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। हालांकि छोटे से लक्ष्य का पीछा करने के दौरान भारत ने तीन विकेट भी गंवाए। भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के प्रदर्शन से पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा खुश नहीं थी और इस वजह से उन्होंने कोच अमोल मजुमदार को बदलाव करने की सलाह दे दी।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की। 56 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तीन विकेट गंवाए। शेफाली वर्मा 6 गेंद में 12, स्मृति मंधाना 11 गेंद में 9 और प्रतिका रावल 3 गेंद में 4 रन ही बना सकीं। इन तीनों बल्लेबाजों को पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने पवेलियन भेजा। अंजुम ने कहा कि छोटे से लक्ष्य का पीछा करने के लिए भी टीम को कप्तान हरमनप्रीत की जरूरत पड़ी। भारत ने तेज शुरुआत की लेकिन फातिमा की शानदार गेंदबाजी के कारण भारत ने चौथे ओवर में ही 29 के स्कोर तक तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई।

56 रनों का पीछा करते हुए टॉप-3 विकेट खो दिए

अंजुम चोपड़ा ने मैच के बाद शो में कहा, ''दरअसल, जिस खिलाड़ी ने पिछले मैच में शतक लगाया था, उसे इस मैच की पहली गेंद पर आउट दे दिया गया था। हालांकि अंपायर ने इसे नहीं सुना। लेकिन हमने कमेंट्री बॉक्स में स्टंप माइक का ऑडियो होने की वजह से इसे जरूर सुना। वह रन बना रही थी उसके बाद आउट हो गई। शेफाली वर्मा आउट हुईं और हम सिर्फ इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आप 56 रनों का पीछा कर रहे और आपने टॉप-3 विकेट खो दिए। आपको फिर कप्तान और दीप्ति शर्मा लगे रन बनाने के लिए।'' हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने पर कहा कि ये गेम का हिस्सा है।

भारत का टॉप ऑर्डर ऐसा नहीं दिखना चाहिए

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ''मेरा मतलब है, वो और क्या कह सकती हैं, कि 'ऐसा होता रहता है'? लेकिन मुझे लगता है कि यह भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है और अगर आप 56 रनों का पीछा करते हुए तीन विकेट गंवा देते हैं, तो ठीक है, आप आउट हो सकते हैं, यह खेल का हिस्सा है। लेकिन जिस तरह से आप आउट हो रहे हैं, कौन-सी गेंदों पर, कौन-से शॉट खेल रहे हैं। यह चिंता की बात है। अगर हम अपने टॉप-3 को देखें, तो भारत का टॉप ऑर्डर ऐसा नहीं दिखना चाहिए। क्योंकि अगर आप सोचें तो कम से कम शुरुआती 11-12 ओवर में इन तीनों स्मृति, शेफाली और प्रतिका को हर मैच में एक मजबूत नींव रखनी चाहिए।''

श्री चरणी, प्रेमा रावत, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा की स्पिन चौकड़ी ने पाकिस्तान को महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में उसके अब तक के सबसे कम स्कोर 55 रन पर समेट दिया। भारत ने इसके बाद महज 8.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हरमनप्रीत ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ''यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण मुकाबला था। हम आक्रामक रवैया अपनाने की बात करते हैं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। सभी गेंदबाज शानदार रहे। उन्होंने योजनाओं पर अमल किया, पिच को अच्छी तरह पढ़ा और उसी के अनुसार गेंदबाजी की।'' उन्होंने कहा, ''अपने स्तर को ऊंचा रखना बहुत जरूरी है। मुझे पता है कि यह टीम क्या कर सकती है। जहां तक तीन विकेट गंवाने की बात है, तो ऐसा हो सकता है। पाकिस्तान के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पाकिस्तान के खिलाफ भारत का टॉप ऑर्डर हुआ फ्लॉप, अंजुम चोपड़ा ने खड़े किए सवाल