कुंबले-अकरम समेत टेस्ट क्रिकेट के 7 बदनसीब खिलाड़ी, 400+ विकेट चटकाकर भी नहीं बने कभी नंबर-1

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसे कई बदनसीब खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में कई विकेट चटकाए मगर कभी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 नहीं बन पाए। इस लिस्ट में तीन भारतीय खिलाड़ी हैं।

Most Test Wickets Without Reaching No.1 in the ICC Test Bowling Rankings
ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंचे बिना सबसे ज़्यादा टेस्ट विकेट

आज हम आपके लिए टेस्ट क्रिकेट के कुछ ऐसे बदनसीब खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने अपने करियर में रेड बॉल क्रिकेट में महारत हासिल की, देश-विदेश में विकेटों का अंबार लगाकर खूब नाम कमाया, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई, मगर कभी आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 का पायदान हासिल नहीं कर पाए। यह लिस्ट तब सामने आई जब ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपने करियर में पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 का पायदान हासिल करने में कामयाब रहे। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ हुए 2 मैच की टेस्ट सीरीज में तबाही मचाने वाले स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में कपिल देव और डेल स्टेन जैसे दिग्गजों को पछाड़ा। इस सीरीज में उन्होंने सबसे अधिक 12 विकेट चटकाए। उन्हें इस शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

मिचेल स्टार्क ने 445 विकेट के बाद बने नंबर-1

मिचेल स्टार्क ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 का पायदान 445 विकेट लेने के बाद पहली बार हासिल किया। स्टार्क ने करियर का अंत होने से पहले उन दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट से अपना नाम हटाया, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में विकेट तो खूब चटकाए, मगर कभी आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 नहीं बन पाए।

मिचेल स्टार्क ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से नंबर-1 का ताज छीना है। उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट में 107 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 20.15 की औसत के साथ यह 445 विकेट चटकाए हैं।

अनिल कुंबले समेत 3 भारतीय लिस्ट में

बदनसीब खिलाड़ियों की इस लिस्ट में अनिल कुंबले समेत 3 भारतीय इस लिस्ट में शामिल हैं। कुंबले ने अपने टेस्ट करियर में रिकॉर्ड 619 विकेट चटकाए थे। वह भारत के लिए रेड बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज है, मगर वह कभी अपने करियर में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 नहीं बन पाए। रिकॉर्ड्स के अनुसार, कुंबले और वसीम अकरम की टेस्ट क्रिकेट में करियर बेस्ट रैंकिंग नंबर-2 रही। अन्य दो भारतीय इस लिस्ट में कपिल देव और हरभजन सिंह हैं। कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट चटकाए, जबकि भज्जी ने 417 विकेट चटकाकर अपनी छाप छोड़ी।

ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंचे बिना सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट:

619 - अनिल कुंबले

571 - नाथन लियोन

519 - कोर्टनी वॉल्श

434 - कपिल देव

433 - रंगना हेराथ

417 - हरभजन सिंह

414 - वसीम अकरम

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बदनसीब खिलाड़ियों की इस लिस्ट में नंबर-1 अनिल कुंबले, कुल 3 भारतीय शामिल