Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Andre Russell to retire from international cricket after Jamaica T20Is vs Australia
आंद्रे रसेल ने कर दिया रिटायरमेंट का ऐलान, इस दिन खेलेंगे वेस्टइंडीज के लिए आखिरी मैच

आंद्रे रसेल ने कर दिया रिटायरमेंट का ऐलान, इस दिन खेलेंगे वेस्टइंडीज के लिए आखिरी मैच

संक्षेप: आंद्रे रसेल अब ज्यादा समय तक आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में दिखाई नहीं देंगे। उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी है कि 22 जुलाई को वे आखिरी बार वेस्टइंडीज की टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए नजर आएंगे।

Thu, 17 July 2025 05:39 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वेस्टइंडीज के तूफानी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, उनका ये रिटायरमेंट तत्काल प्रभाव से लागू नहीं होगा, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में अब उनके दिन गिने चुने हैं। जमैका के सबीना पार्क में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर होने वाले पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद आंद्रे रसेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वेस्टइंडीज की टीम के लिए ये बड़ा झटका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

37 वर्षीय आंद्रे रसेल 2019 के बाद से केवल टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और वर्तमान में 84 मैच इस फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उनका संन्यास अगले टी20 विश्व कप से सात महीने पहले हो रहा है, जो फरवरी 2026 में भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने एक टेस्ट और 56 एकदिवसीय मैच वेस्टइंडीज के लिए खेले हैं, लेकिन बीते करीब 6 साल से वे सिर्फ टी20आई क्रिकेट में ही अपनी टीम के लिए एक्टिव थे। जमैका में पहला मैच 20 जुलाई को और दूसरा मैच 22 जुलाई को खेला जाएगा, जो रसेल के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा।

ये भी पढ़ें:हरभजन का 13 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, मेहदी ने श्रीलंका के खिलाफ किया कमाल

ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, आंद्रे रसेल ने रिटायरमेंट को लेकर कहा, "शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि इसका क्या मतलब था। वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन की सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धियों में से एक रहा है। जब मैं बच्चा था, तो मुझे इस मुकाम तक पहुंचने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे आप खेलना शुरू करते हैं और इस खेल से प्यार करने लगते हैं, आपको एहसास होता है कि आप क्या हासिल कर सकते हैं। इसने मुझे और बेहतर बनने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि मैं मैरून रंगों में अपनी छाप छोड़ना चाहता था और दूसरों के लिए प्रेरणा बनना चाहता था।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे वेस्टइंडीज के लिए खेलना बहुत पसंद है और मुझे अपने परिवार और दोस्तों के सामने घर पर खेलना भी बहुत पसंद है, जहां मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने और बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। मैं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत शानदार तरीके से करना चाहता हूं और साथ ही कैरेबियाई देशों से आने वाली अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए एक आदर्श बनना चाहता हूं।" रसेल ने अब तक खेले 84 मैचों की 73 पारियों में कुल 1078 रन बनाए हैं। 22 का उनका औसत है और 163.09 का उनका स्ट्राइक रेट है। 3 अर्धशतक उन्होंने अपने करियर में जड़े हैं। गेंदबाज के तौर पर वे 61 विकेट इस फॉर्मेट में हासिल कर पाए हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |