
आंद्रे रसेल ने T20 क्रिकेट में बनाया एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे तोड़ने में छूट जाएंगे पसीने
आंद्रे रसेल ने T20 क्रिकेट में एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे तोड़ने में किसी भी खिलाड़ी के पसीने छूट जाएंगे। आंद्रे रसेल दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक खास उपलब्धि टी20 क्रिकेट में अपने नाम की है।
IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को रिटेन नहीं किया था। आंद्रे रसेल को जैसे ही केकेआर ने रिलीज किया था तो कहा जा रहा था कि उन पर ऑक्शन में मोटी बोली लग सकती है। हालांकि, आंद्रे रसेल ने आईपीएल से रिटायरमेंट ले लिया, लेकिन इस बीच आंद्रे रसेल ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे तोड़ने में किसी भी प्लेयर के पसीने छूट जाएंगे, क्योंकि कोई भी इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब भी नहीं है।
आंद्रे रसेल दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 5000 से ज्यादा रन, 500 से ज्यादा छक्के और 500 विकेट अपने नाम किए हैं। टी20 क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं या 500 से ज्यादा विकेट लिए हैं या फिर 500 से ज्यादा छक्के जड़े हैं, लेकिन किसी एक खिलाड़ी के नाम ये उपलब्धि है ये तो वे एकमात्र आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने एक अद्भुत विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल दुनिया के छठे ऐसे गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 500 या इससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। आंद्रे रसेल से पहले राशिद खान, ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन, इमरान ताहिर और शाकिब अल हसन ने इस उपलब्धि को अपने नाम किया हुआ है। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में आंद्रे रसेल तीसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल और किरोन पोलार्ड ही उनसे आगे हैं। हालांकि, विकेटों के मामले में वे काफी पीछे रह गए हैं।
रसेल का जलवा
हालांकि, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आंद्रे रसेल 25वें पायदान पर हैं। रसेल ने अब तक 9508 रन टी20 क्रिकेट में बनाए हैं। हालांकि, कंबाइड करके देखें कि किसी एक खिलाड़ी ने 5000 से ज्यादा रन, 500 से ज्यादा विकेट और 500 से ज्यादा छक्के इस फॉर्मेट में जड़े हैं या नहीं तो लिस्ट में सिर्फ एक ही नाम आएगा और वो आंद्रे रसेल हैं, जो इस समय 37 साल के हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से वे रिटायरमेंट ले चुके हैं। सिर्फ दुनिया की अलग-अलग टी20 लीग्स में ही वे एक्टिव हैं।






