Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Andre Russell IPL Retirement surprised everyone will be seen with this team in a new role
Andre Russell IPL Retirement: आंद्रे रसेल ने IPL से रिटायरमेंट का ऐलान कर चौंकाया, नए रोल में इस टीम के साथ आएंगे नजर

Andre Russell IPL Retirement: आंद्रे रसेल ने IPL से रिटायरमेंट का ऐलान कर चौंकाया, नए रोल में इस टीम के साथ आएंगे नजर

संक्षेप:

Andre Russell IPL Retirement: आंद्रे रसेल ने आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार उन्हें आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले रिलीज किया था।

Nov 30, 2025 12:48 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Andre Russell IPL Retirement: कोलकाता नाइट राइडर्स की कोर टीम का हिस्सा माने जाने वाले वेस्टइंडीज के हरफनमौला आंद्रे रसेल ने आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले से हर किसी को चौंकाया है क्योंकि रसेल अभी भी दुनियाभर की टी20 लीग्स में धूम मचा रहे हैं। रसेल ने यह फैसला केकेआर द्वारा उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले रिलीज करने का बाद लिया। रसेल ने आईपीएल से बतौर खिलाड़ी तो रिटायरमेंट ले लिया है, मगर उन्होंने अपने रिटायरमेंट की न्यूज का ऐलान करते हुए यह भी बताया है कि वह अगले सीजन बतौर सपोर्ट स्टाफ आईपीएल में नजर आएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:अभिषेक ने T20 में भारत के लिए ठोका दूसरा सबसे तेज शतक, जानें नंबर-1 कौन?

आंद्रे रसेल ने ऐलान किया कि वह केकेआर का साथ नहीं छोड़ने वाले। वह आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के सपोर्ट स्टाफ के रूप में टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

आंद्रे रसेल ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए लिखा, ‘IPL से संन्यास ले रहा हूं… लेकिन स्वैगर नहीं। IPL में क्या सफर रहा है, 12 सीज़न की यादें, और KKR परिवार से ढेर सारा प्यार। मैं दुनिया भर की हर दूसरी लीग में छक्के मारता रहूंगा और विकेट लेता रहूंगा। और सबसे अच्छी बात? मैं घर नहीं छोड़ रहा हूं… आप मुझे एक नए रोल में देखेंगे, KKR के सपोर्ट स्टाफ में, 2026 के पावर कोच के तौर पर। नया चैप्टर। वही एनर्जी। हमेशा नाइट।’

ये भी पढ़ें:भारत के ‘सेंचुरी किंग’ बनने की दहलीज पर अभिषेक, निशाने पर कोहली का रिकॉर्ड

आंद्रे रसेल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ 2012 में की थी। दो सीजन दिल्ली से खेलने के बाद वह 2014 में केकेआर के साथ जुड़े और अपने पहले ही सीजन में उन्होंने टीम को चैंपियन बनाया। 2014 के बाद 2025 तक वह लगातार 12 साल कोलकाता की टीम का हिस्सा रहे।

आंद्रे रसेल ने आईपीएल में कुल 140 मैच खेले जिसमें उन्होंने 2651 रन बनाने के साथ-साथ 123 विकेट चटकाए।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |