अनाया बांगर को मिल गई क्रिकेट खेलने की परमिशन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का आभार जताते हुए जाहिर की खुशी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुंबई की पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर अनाया बांगर ने मार्च में लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने के बाद क्रिकेट में वापसी की है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में महिला सामुदायिक क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है।

Anaya Bangar
अनाया बांगर

मुंबई की पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर अनाया बांगर ने मार्च में लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने के बाद क्रिकेट में वापसी की है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में महिला सामुदायिक क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है। मुंबई में जन्मी अनाया ने लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने से पहले भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान और उनके भाई मुशीर खान के साथ मुंबई की आयु वर्ग की टीम के लिए खेला था।

क्रिकेट में वापसी करने की परमिशन मिलने के बाद अनाया ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा- “यह मेरे लिए बहुत खुशी का दिन है। खासकर यह जानकर कि मैं क्रिकेट खेल सकती हूं। एक समय ऐसा भी था जब मुझे लगा था कि मैं फिर कभी क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगी, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बदौलत मुझे एक और मौका मिला है।”

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अनाया के मेडिकल रिकॉर्ड और शोध रिपोर्ट की जांच की और उन्हें तत्काल प्रभाव से सामुदायिक क्रिकेट खेलने की अनुमति दे दी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अनाया ऑस्ट्रेलिया में शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलने के लिए योग्य होंगी। उन्हें प्रतिस्पर्धा करने के लिए सीए के मानदंडों को पूरा करना होगा।

क्रिकेट एसोसिएशन (सीए) की नीति के अनुसार, अनाया को कम से कम 12 महीनों तक अपने सीरम टेस्टोस्टेरोन स्तर को 10 nmol/L से नीचे बनाए रखना होगा। सीए की अखंडता प्रमुख जैकी पार्ट्रिज ने अनाया को लिखे पत्र में कहा, "उस तारीख (मार्च 2027) से एलीट क्रिकेट के लिए आपकी पात्रता इस शर्त पर निर्भर है कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर आप एक ब्लड टेस्ट प्रस्तुत करें जो इस बात की पुष्टि करे कि आपके सीरम टेस्टोस्टेरोन स्तर 10 nmol/L से नीचे बना हुआ है।"

पत्र में आगे लिखा है “मार्च 2027 तक, आप ऑस्ट्रेलिया के किसी भी राज्य या क्षेत्र में प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पात्र रहेंगी। अनाया ने कहा "अगर सब कुछ ठीक रहा और मैंने अच्छा प्रदर्शन किया, तो मुझे डब्ल्यूबीबीएल में खेलने का मौका मिल सकता है । यह मेरे लिए ही नहीं, बल्कि मेरे जैसी अन्य खिलाड़ियों के लिए भी एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।”

बीसीसीआई ने नहीं दिया है कोई जवाब, ICC का रवैया कैसा?

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) ने अभी तक ट्रांसजेंडर महिलाओं के क्रिकेट खेलने पर कोई नीति नहीं बनाई है। जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2023 में पुरुष यौवन अवस्था से गुजर चुकी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया था। रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि “बीसीसीआई ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि ऐसे मामलों में क्या किया जा सकता है। चूंकि बोर्ड के सामने ऐसा मामला पहली बार आया है, इसलिए उसने अभी तक औपचारिक रूप से कोई रुख नहीं अपनाया है। खासकर घरेलू क्रिकेट में इन्हें अनुमति देने के संबंध में।”

कनाडा की ऑस्ट्रेलियाई मूल की सलामी बल्लेबाज डेनियल मैकगाहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आधिकारिक तौर पर खेलने वाली पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेटर बनी थीं। हालांकि, क्रिकेट में ट्रांसजेंडर महिलाओं के खेलने पर आईसीसी की नीति के कारण मैकगाहे का करियर सिर्फ छह अंतरराष्ट्रीय महिला मैचों के बाद ही समाप्त हो गया। अनाया के अनुसार , बीसीसीआई ने अभी तक उनके ईमेल का स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

संजय बांगर की बेटी हैं अनाया

गौरतलब है कि अनाया के पिता संजय बांगर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 2001 से 2004 के बीच भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए 12 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। संन्यास के बाद संजय ने तत्कालीन मुख्य कोच रवि शास्त्री के मार्गदर्शन में भारतीय बल्लेबाजी कोच के रूप में कार्य किया। उन्होंने विराट कोहली को बल्लेबाजी में खराब दौर से उबरने में भी मदद की।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अनाया बांगर को मिल गई क्रिकेट खेलने की परमिशन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया मौका