Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़विश्लेषणWomens World Cup 2025 Points Table 3 teams qualifies for Semifinals Bangladesh Eliminated fight for 1 spot in 4 teams
Womens World Cup Points Table: 3 टीमें पहुंची सेमीफाइनल में, एक टीम हुई बाहर; जानिए भारत का हाल

Womens World Cup Points Table: 3 टीमें पहुंची सेमीफाइनल में, एक टीम हुई बाहर; जानिए भारत का हाल

संक्षेप:

Women's World Cup 2025 Points Table: भारत और श्रीलंका में जारी आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 से एक टीम बाहर हो गई है, जबकि तीन टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत अभी टॉप 4 में है।

Tue, 21 Oct 2025 05:44 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Women's World Cup 2025 Points Table: भारत और श्रीलंका में जारी आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की पॉइंट्स टेबल दिलचस्प है। तीन टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि एक टीम एलिमिनेट हो गई है। अभी भी चार टीमें एक पायदान के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि मेजबान भारत और श्रीलंका में से कोई एक टीम ही सेमीफाइनल में जाएगी, क्योंकि एक ही स्पॉट बाकी है और इन दोनों ने अभी तक टॉप 4 के लिए क्वालीफाई नहीं किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। अब तक ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जबकि भारत, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस में हैं। पाकिस्तान के टॉप 4 में जाने के चांस बहुत कम हैं। असली लड़ाई इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच है, जो दोनों 8 अंक अभी भी हासिल कर सकते हैं, जबकि श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें ज्यादा से ज्यादा 6 अंकों तक पहुंच सकती हैं।

बांग्लादेश की टीम पहली ऐसी टीम है, जो वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं। बांग्लादेश की टीम इस सीजन ज्यादा से ज्यादा 4 अंक हासिल कर सकती है और चार अंकों पर क्वालीफिकेशन मिलने वाला नहीं है। बांग्लादेश की टीम अभी के लिए सातवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान आठवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खाते में 9-9 अंक हैं, जो क्रमशः बेहतर नेट रन रेट की वजह से पहले और दूसरे स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीका के खाते में 8 अंक हैं और टीम तीसरे स्थान पर है। भारत 4 अंकों के साथ चौथे, न्यूजीलैंड इतने ही अंकों के बाद पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर विराजमान है।

ICC Women's Cricket World Cup 2025 Points Table Updated

क्रंटीममैचजीतहारटाईनोट रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया (Q)540019+1.818
2इंग्लैंड (Q)540019+1.490
3साउथ अफ्रीका (Q)541008-0.440
4भारत523004+0.526
5न्यूजीलैंड512024-0.245
6श्रीलंका613004-1.035
7बांग्लादेश615022-0.578
8पाकिस्तान503022-1.887
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।