
बाबर आजम ने बुधवार को पाकिस्तान सुपर लीग में शतक लगाया। पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए जारी सीजन में बाबर आजम का ये दूसरा शतक है। इस शतकीय पारी की बदौलत वह टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी शामिल है।

आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम के बीच खेला गया जिसे आरसीबी की टीम ने आसानी से 9 विकेट से जीत तो लिया, लेकिन इस मैच में आरसीबी के कप्तान और मैनेजमेंट से कुछ गलतियां ऐसी हुईं, जिसकी वजह से इतिहास बनते-बनते रह गया।

अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। वह ऑरेन्ज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकल गए हैं। विराट कोहली अब 5वें स्थान पर खिसक गए हैं।

श्रेयस अय्यर ने अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान 4000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने शनिवार को आईपीएल मुकाबले में 36 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद की कप्तानी ईशान की जगह पैट कमिंस कर रहे हैं। कमिंस पहली बार जारी सीजन में खेलने उतरे हैं।
प्रभसिमरन सिंह ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में एक ओवर में 6 चौके लगाए। इसके साथ ही वह आईपीएल में एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
आईपीएल 2026 में शनिवार को दिल्ली के बल्लेबाज नितीश राणा ने पंजाब किंग्स के गेंदबाज जेवियर बार्टलेट के ओवर में दो छक्के सहित 4 चौके लगाए और ओवर से 28 रन बटोरे। इसके साथ ही ये आईपीएल के जारी सीजन का तीसरा सबसे महंगा ओवर बन गया है। आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर डालने का रिकॉर्ड एडन मार्करम के नाम है।
आईपीएल 2026 में ज्यादातर टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ी हैं। इसमें से रजत पाटीदार और श्रेयस सबसे सफल रहे हैं क्योंकि दोनों ही आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान हैं। इस सीजन भी फ्रेंचाइजी ने अपने टीमों के कप्तान बदले हैं।
बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। केन्द्रीय अनुबंध हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को क्या करना होता है और किन नियमों का उल्लंघन करने पर कॉन्ट्रैक्ट गंवा सकते हैं?
फहीम अशरफ की आखिरी ओवरों में दमदार पारी की बदौलत पाकिस्तान टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ तीन विकेट से मैच जीतने में सफल रहा।