श्रेयस अय्यर ने IPL में पूरे किए 4000 रन, ये कारनामा करने वाले 20वें बैटर
श्रेयस अय्यर ने अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान 4000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने शनिवार को आईपीएल मुकाबले में 36 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में दमदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। श्रेयस ने इस मुकाबले में नाबाद 71 रन की पारी खेली। इस अर्धशतक पारी की बदौलत आईपीएल में श्रेयस अय्यर ने 4000 रन पूरे कर लिए हैं। वह आईपीएल में 4000 से अधिक रन बनाने वाले 20वें बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि भारत के 14वें बल्लेबाज बने हैं। कैपिटल्स ने दो विकेट पर 264 रन बनाए, लेकिन टीम के लचर क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए पंजाब किंग्स ने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की 26 गेंदों में 76 और कप्तान श्रेयस अय्यर की 36 गेंदों में नाबाद 71 रन की पारी से 18.5 ओवर में चार विकेट पर 265 रन बनाकर आईपीएल में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का नया रिकॉर्ड कायम कर अपना अजेय अभियान जारी रखा।।
श्रेयस ने पूरे किए 4000 रन
श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में तीन चौके और सात छक्के उड़ाते हुए नाबाद 71 रनों की मैच विजयी पारी खेली। पंजाब किंग्स के कप्तान को शनिवार को 4000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 61 रनों की जरूरत थी और श्रेयस ने 71 रन बनाकर 4000 रन पूरे किए। 140 आईपीएल मैचों में 4010 रन बनाए हैं। उनका औसत 35.48 है। अय्यर का स्ट्राइक रेट 136.2 है। पंजाब के कप्तान ने आईपीएल में 31 अर्धशतक लगाए हैं। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 में सात मैचों में 279 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 69.75 का रहा। श्रेयस ने जारी सीजन में 17 चौके और 21 छक्के लगाए हैं।
अरुण जेटली स्टेडियम में 265 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 126 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पंजाब के इन दोनों बल्लेबाजों ने पॉवर प्ले के पहले छह ओवरों इस तरह बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया जैसे बल्लेबाज और गेंदबाज के अलावा मैदान में कोई खिलाड़ी ना हो। प्रभसिमरन ने छठें ओवर में छह चौके जड़े।
सातवें ओवर में प्रियांश आर्य को अक्षर पटेल ने आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। प्रियांश आर्य ने 17 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 43 रन बनाये। अगले ही ओवर में कुलदीप यादव ने प्रभसिमरन सिंह को पगबाधा आउट कर दिल्ली की मैच में वापसी कराई। प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंदों में नौ चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 76 रनों की पारी खेली। नेहाल बढेरा (25) रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए।
पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवरों में चार विकेट पर 265 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में तीन चौके और सात छक्के उड़ाते हुए नाबाद 71 रनों की मैच विजयी पारी खेली। शशांक सिंह ने 10 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाये।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



