Vikash Gaur| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
Thu, 30 Oct 2025 11:22 PM IST हमें फॉलो करें![]()
![]()
India vs Australia Womens World Cup 2025 Semifinal Highlights: भारत ने गुरुवार को नवी मुंबई में विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने महिला विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम जारी टूर्नामेंट में पहली बार हारी है और टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 338 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने जेमिमा रोड्रिग्स के शतक और हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत मुकाबला 9 गेंद शेष रहते अपने नाम किया। भारत ने वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे सफल रन चेज भी हासिल किया है। भारत ने 48.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 341 रन बनाए।
339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 60 रन बनाए। शेफाली 10 और मंधाना 24 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 88 गेंद में 89 रन बनाए। हरमनप्रीत और जेमिमा के बीच तीसरे विकेट के लिए 156 गेंद में 167 रन की साझेदारी हुई। दीप्ति शर्मा 17 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा 16 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। जेमिमा रोड्रिग्स 134 गेंद में 127 रन बनाकर नाबाद लौटीं। अमनजोत ने 15 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गार्थ और सदरलैंड ने 2-2 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन फोएबे लिचफील्ड ने 119, एलिस पैरी ने 77 और एश्ली गार्डनर ने 63 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। भारत ने इस मैच में खूब खराब फील्डिंग की। साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है।
AUSW 338 (49.5 ओवर)
INDW 341/5 (48.3 ओवर)
30 Oct 2025, 03:03:49 PM IST
Ind vs Aus Womens WC Semifinal LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का सेमीफाइनल शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसा हीली और फोएबे लिचफील्ड ओपनिंग कर रही हैं। भारत के लिए रेणुका ठाकुर गेंदबाज हैं।
30 Oct 2025, 02:41:12 PM IST
Ind vs Aus Womens WC Semifinal LIVE Score: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
भारत महिला की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी और रेणुका सिंह ठाकुर
ऑस्ट्रेलिया महिला की प्लेइंग इलेवन: फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनेक्स, अलाना किंग, किम गर्थ और मेगन शुट
30 Oct 2025, 02:40:56 PM IST
Ind vs Aus Womens WC Semifinal LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस सेमीफाइनल मैच में टॉस जीता है। पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने किया है। दो बदलाव ऑस्ट्रेलिया की टीम में और 3 बदलाव इस नॉकआउट मैच के लिए भारतीय टीम में हुए हैं।
30 Oct 2025, 02:24:14 PM IST
Ind vs Aus Womens WC Semifinal LIVE Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में कुछ ही देर में टॉस होगा। भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर को ढाई बजे होना है और मैच 3 बजे शुरू होगा।
30 Oct 2025, 02:17:38 PM IST
Ind vs Aus Womens WC Semifinal LIVE Score: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड
60 मैचों की इस प्रतिद्वंद्विता में ऑस्ट्रेलिया 49-11 से आगे है, और विश्व कप में उसका रिकॉर्ड 11-3 है। 2017 के महामुकाबले के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत से सिर्फ दो वनडे मैच गंवाए हैं। ऐसे में टीम इंडिया के लिए इस मैच में मुश्किल जरूर होगी।
30 Oct 2025, 01:59:16 PM IST
Ind vs Aus Womens WC Semifinal LIVE Score: बारिश बिगाड़ सकती है खेल
नवी मुंबई में मौसम अच्छा नहीं है। बारिश इस मैच में खेल खराब कर सकती है। इस टूर्नामेंट में कई मुकाबले बारिश में धुल चुके हैं। इस मैच के लिए रिजर्व डे जरूर है, लेकिन फैंस चाहेंगे कि मुकाबला पूरा खेला जाए।
30 Oct 2025, 01:12:23 PM IST
Ind vs Aus Womens WC Semifinal LIVE Score: 3 बजे शुरू होगा मैच
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का सेमीफाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। ढाई बजे इस मैच में टॉस होगा।
30 Oct 2025, 12:30:35 PM IST
Ind vs Aus Womens WC Semifinal LIVE Score: दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेट कीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष और क्रांति गौड़
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेट कीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट, हीथर ग्राहम, डार्सी ब्राउन, एलिसा हीली और सोफी मोलिनक्स