Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़विश्लेषणDuleep Trophy 2025 Winner Central Zone beat South Zone in the Final Rajat Patidar lead team lift the trophy
रजत पाटीदार ने 3 महीने बाद एक और टीम को बनाया चैंपियन, सेंट्रल जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी 2025 फाइनल

रजत पाटीदार ने 3 महीने बाद एक और टीम को बनाया चैंपियन, सेंट्रल जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी 2025 फाइनल

संक्षेप: Duleep Trophy 2025 Winner: रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन टीम ने इस बार दलीप ट्रॉफी पर कब्जा किया है। साउथ जोन की टीम को इस खिताबी मैच में हार मिली। 3 महीने बाद एक और ट्रॉफी रजत पाटीदार ने उठाई है।

Mon, 15 Sep 2025 11:11 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Duleep Trophy 2025 Winner: दलीप ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया। सेंट्रल जोन के सामने साउथ जोन की टीम थी। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन टीम ने खिताबी जीत हासिल की। रजत पाटीदार ने 3 जून को आईपीएल 2025 का खिताब बतौर कप्तान आरसीबी को दिलाया था और अब सेंट्रल जोन को दलीप ट्रॉफी का चैंपियन बनाया है। इस तरह साढ़े 3 महीने से भी कम समय में दो बड़े खिताब बतौर कप्तान रजत पाटीदार ने जीते हैं। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सेंट्रल जोन को 6 विकेट से जीत मिली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस खिताबी मैच की बात करें तो सेंट्रल जोन की टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान का ये फैसला उस समय सही साबित हुआ, जब साउथ जोन की टीम को उन्होंने 149 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद सेंट्रल जोन की टीम ने पहली पारी में 511 रन बना दिए, जिससे तय हो गया था कि अब अगर मैच का नतीजा ड्रॉ भी रहता है तो भी जीत सेंट्रल जोन की टीम की ही मानी जाएगी। वहीं, मैच के आखिरी दिन तक सेंट्रल जोन ने मैच को ही जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान बेबी टीम है, हम जलील होने के लिए आते हैं…सुनिए PAK फैंस के दुखड़े

पहली पारी में सारांश जैन ने 5 और कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट निकाले। साउथ जोन की ओर से कोई भी अर्धशतक तक नहीं लगा, जबकि पहली पारी में सेंट्रल जोन के लिए 194 रन यश राठौर और 104 रन कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए। 69 रन सारांश जैन और 53 रन दानिश मालेवार ने बनाए। 4-4 विकेट गुरजपनीत सिंह और अंकित शर्मा को मिले। सेंट्रल जोन को पहली पारी के आधार पर 362 रनों की बढ़त मिली। इसके बाद दूसरी पारी में साउथ जोन ने 426 रन बनाए। इस तरह महज 65 रनों का लक्ष्य सेंट्र जोन को मिला।

दूसरी पारी में साउथ जोन की ओर से कोई शतक तो नहीं लगा, लेकिन 99 रनों की पारी अंकित शर्मा ने खेली। 84 रन आंद्रे सिद्धार्थ ने बनाए और 67 रन स्मरण रविचंद्रन ने बनाए। 45 रन रिकी भुई के बल्ले से निकले। इस बार भी कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट निकाले और 3 विकेट सारांश जैन को मिले। वहीं, 65 रनों का लक्ष्य सेंट्रल जोन ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और खिताब अपने नाम कर लिया।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।