अभिषेक शर्मा ऑरेन्ज कैप की रेस में सबसे आगे पहुंचे, विराट कोहली 5वें पर खिसके
अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। वह ऑरेन्ज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकल गए हैं। विराट कोहली अब 5वें स्थान पर खिसक गए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान ऑरेन्ज कैप अपने नाम की थी लेकिन अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर वैभव और केएल राहुल को सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार को विराट कोहली ने 81 रनों की पारी खेलकर ऑरेन्ज कैप अपने नाम किया था लेकिन अगले ही उनसे आगे चार खिलाड़ी निकल गए हैं। कोहली इस समय पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पर्पल कैप अब भी चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम है।
ऑरेन्ज कैप में अभिषेक टॉप पर पहुंचे
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में 36 मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। शनिवार को दो मुकाबले खेले गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में केएल राहुल ने शतक लगाकर ऑरेन्ज कैप अपने नाम की थी लेकिन फिर भी राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़कर ऑरेन्ज कैप पर कब्जा कर लिया। हालांकि ज्यादा देर तक वह कैप को अपने पास नहीं रख सके। अभिषेक शर्मा 29 गेंद में 57 रनों की पारी खेलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा ने 8 मैचों में 380 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 135 रन रहा है। अभिषेक का औसत 54.28 रहा।
राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी के नाम अब 8 मैचों में 357 रन हो गए हैं। उन्होंने जारी सीजन में पहला शतक लगाया है। वैभव आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने अभी तक 32 छक्के जड़े हैं। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने सात मैचों में 357 रन बना लिए हैं। राहुल ने शनिवार को पंजाब के खिलाफ नाबाद 152 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 8 मैचों में 349 रन बनाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने 7 मैचों में 328 रन बनाए हैं। ईशान किशन ने भी 300 से अधिक रन बना लिए हैं।
किसके पास है पर्पल कैप
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज अब भी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अंशुल ने 7 मैचों में 14 विकेट लिए है। सनराइजर्स हैदराबाद के इशान मलिंगा के 8 मैचों में 14 विकेट हो गए हैं। जोफ्रा आर्चर ने 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए। लखनऊ के प्रिंस यादव ने 7 मैचों में 13 विकेट लिए। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार ने सात मैचों में 11 विकेट झटके हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



