Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Amol Muzumdar explains why India Women World Cup win is historic calling them heroes
अमोल मजूमदार ने बताया क्यों एतिहासिक है महिला वर्ल्ड कप में भारत की जीत, इन्हें बताया हीरो

अमोल मजूमदार ने बताया क्यों एतिहासिक है महिला वर्ल्ड कप में भारत की जीत, इन्हें बताया हीरो

संक्षेप:

महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार का मानना है कि हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम का पहला वर्ल्ड कप खिताब देश में सिर्फ क्रिकेट के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय खेलों के लिए एक ऐतिहासिक पल है।

Thu, 6 Nov 2025 01:41 PMBhasha नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार का मानना है कि हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम का पहला वर्ल्ड कप खिताब देश में सिर्फ क्रिकेट के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय खेलों के लिए एक ऐतिहासिक पल है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले हफ्ते नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीतकर देश के खेल इतिहास में सुनहरा अध्याय लिखा। इस जीत को भारत में महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल बताया जा रहा है जिसकी तुलना पुरुष टीम की 1983 की ऐतिहासिक विश्व कप जीत से की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:शुभमन गिल से काबिल हैं ये 3 ओपनर्स, कब मिलेगा मौका; आंकड़े कर देंगे हैरान

मजूमदार ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘‘1983 के पल की बात करें तो मुझे लगता है कि यह महिला वर्ल्ड कप ना केवल पूरे भारतीय क्रिकेट के लिए, पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए, बल्कि भारतीय खेलों के लिए एक ऐतिहासिक पल है।’’

यह जीत और भी खास है क्योंकि एक समय भारत लगातार तीन हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर था लेकिन भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप में सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया।

कोच ने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं है कि अब जब हमने वर्ल्ड कप जीत लिया है तो इसके असली हीरो खिलाड़ी और मेरा सहयोगी स्टाफ है।’’

ये भी पढ़ें:ऐसे फ्री में उठाएं IND vs AUS चौथे टी20 मैच का लुत्फ, जानें पूरी डिटेल

मजूमदार ने कहा, ‘‘सभी ने अपना योगदान दिया है और बहुत ही पेशेवरपन के साथ अपना काम किया है। यह जीत सिर्फ खिलाड़ियों या सहयोगी स्टाफ के लिए नहीं बल्कि हर भारतीय के लिए है।’’

अपने शानदार घरेलू करियर में 171 फर्स्ट क्लास मैचों में 30 शतक और 60 अर्धशतक सहित 11,000 से अधिक रन बनाने के बावजूद मजूमदार को कभी भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।

मजूमदार ने कहा, ‘‘मेरे भारत के लिए नहीं खेलने की बात- मैंने यह बात 2014 में संन्यास लेने के बाद ही छोड़ दी थी। वह अब इतिहास है। लगभग 11 साल हो गए हैं और यह वहीं रुका हुआ है। यह जीत मेरे बारे में नहीं है। यह टीम और देश के बारे में है।’’

आगे की योजना के बारे में बात करते हुए मुंबई के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें अगले चरण की योजना बनाने की कोई जल्दी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘24 अक्टूबर 2024 को मैंने दो नवंबर 2025 तक की योजना बनाई थी। उसके आगे मैंने कुछ भी योजना नहीं बनाई है। मैं इस पल में रहना चाहता हूं।’’

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |