आमिर जंगू ने ठोका दोहरा शतक, एक और बल्लेबाज 6 रन से चूका; वेस्टइंडीज ने बना दिए 626 रन
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आमिर जंगू ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दोहरा शतक ठोका है, जबकि एक और बल्लेबाज डबल सेंचुरी जड़ने से सिर्फ 6 रन से चूक गया। वेस्टइंडीज ने 626 रन बना दिए और पारी घोषित कर दी।

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने मेहमान टीम श्रीलंका की हालत खराब कर दी है। कैरेबियाई टीम के एक बल्लेबाज ने दोहरा शतक जड़ा है, जबकि एक बल्लेबाज डबल सेंचुरी जड़ने से चूक गया। पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 626 रन बना दिए और पारी घोषित कर दी। अब श्रीलंका की टीम पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि श्रीलंका ने पहली पारी में 308 रन ही बनाए थे। बढ़त की खाई को पाटने में ही उनकी हालत खराब हो जाएगी, क्योंकि 300 से ज्यादा रन से वे पिछड़े हुए हैं।
इस मैच की बात करें तो श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 308 रन बना सकी। पहली पारी में 120 रन कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने बनाए, जबकि 54 रनों की पारी दिनेश चांदीमल ने खेली। 43 रन सोनल दिनुशा ने बनाए। वेस्टइंडीज के लिए 3 विकेट जस्टिन ग्रीव्स ने निकाले, जबकि दो-दो विकेट केमार रोच, अल्जारी जोसेफ और शमर जोसेफ को मिले। एक विकेट जेयडेन सील्स ने निकाला।
वहीं, जब वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो ठीकठाक शुरुआत मेजबानों को मिली। इस दौरान आमिर जंगू ने 373 गेंदों में 19 चौके और 3 छक्कों की मदद से 233 रन बना दिए, जो कि उनका पहला दोहरा शतक टेस्ट क्रिकेट में है। वहीं, कप्तान रोस्टन चेज डबल सेंचुरी जड़ने से चूक गए। उन्होंने 324 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 194 रन बनाए और वे सोनल दिनुशा की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने कैरेबियाई टीम के लिए अर्धशतक भी नहीं जड़ा। 39 रन जॉन कैम्पबेल ने बनाए।
वेस्टइंडीज को मिली है विशाल बढ़त
श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज को पहली पारी के आधार पर 318 रनों की बढ़त मिली है। इस तरह श्रीलंका के सामने पहले तो चुनौती यही होगी कि 318 या इससे ज्यादा रन बनाकर पारी की हार को टाला जाए। अगर टीम जल्दी आउट हो जाती है तो पारी और रनों के अंतर से मुकाबला हार जाएगी। इस मैच के तीन दिनों के खेल का समापन हो गया है। श्रीलंका ने दूसरी पारी में एक विकेट भी खो दिया है। ऐसे में आगे की राह उनके लिए आसान नहीं होने वाली है। हालातों को देखकर कहा जा सकता है कि श्रीलंका को पारी से हार मिलेगी।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



