विराट कोहली के फ्लॉप शो पर अंबाती रायडू का बड़ा बयान, बोले- इंटरनेशनल क्रिकेट में जब आप...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ambati Rayudu on Virat Kohli: विराट कोहली का भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे में बल्ला नहीं चला। स्टार  बल्लेबाज कोहली ने कई महीनों के बाद इंटरनेशनल मैच खेला।

Ambati Rayudu on Virat Kohli

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में फ्लॉप रहे। उन्होंने एजबेस्टन में 6 गेंदों का सामना करने के बाद 5 रन बनाए। कोहली को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने नौवें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार आर्चर का शिकार बने। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलते हैं। ऐसे में कोहली को कई बार लंबे गैप के बाद इंटरनेशनल मैच खेलने का अवसर मिलता है। वह चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज में नहीं खेले थे, जिसकी वजह से गैप और लंबा हो गया। उन्होंने 6 महीने बाद इंटरनेशनल मुकाबला खेला लेकिन उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। एजबेस्टन में 37 वर्षीय कोहली के फ्लॉप शो पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने बड़ा बयान दिया है।

‘जब आप लंबे गैप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट...’

कोहली ने पहले वनडे में फुल बॉल पर अपना विकेट गंवाया। रायडू का मानना है कि कई बार बल्लेबाज लेंथ पर फोकस करते हैं और फुलर पर चूक जाते हैं। उनका मानना है कि कोहली का गेम टाइम अगर ज्यादा होता तो वह उसी पर चौका लगाते। भारत ने एजबेस्टन में 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान गिल ने 75 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 80 रन बनाए। वह रिटायर्ड हर्ट हुए। रायडू ने सोनी स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान कहा, ''ऐसा कई बार होता है जब आप लंबे गैप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने आते हैं या जब आपका एक्स्ट्रा पेस से सामना होता है। आपका विजन हमेशा लेंथ पर होता है। आप कई बार फुलर बॉल मिस कर देते हैं। जब कोहली थोड़ा क्रिकेट खेलेंगे तो वह इस बॉल को आसानी से मिडविकेट के ऊपर से मार देंगे। जैसे शुभमन गिल ने चौका लगाया, वैसे ही कोहली भी बाउंड्री मारते हुए दिखेंगे।''

'रोहित को इस तरह के शॉट की जरूरत नहीं थी'

कोहली के अलावा रोहित शर्मा का बल्ला भी नहीं चला। बतौर ओपनर उतरे रोहित ने 21 गेंदों में 11 रन जुटाए, जिसमें एक चौका है। भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने चर्चा के दौरान कहा कि रोहित से शॉट सिलेक्शन में गलती हुई जबकि कोहली स्ट्रेट फुल पर गच्चा खा गए। शार्दुल ने कहा, ''जब आप इतने लंबे समय के बाद खेल रहे होते हैं तो शायद रोहित को इस तरह के शॉट की जरूरत नहीं थी क्योंकि शुभमन गिल दूसरे छोर से रन बना रहे थे। इसलिए रोहित और समय बिता सकते थे। विराट ने एक सीधी गेंद मिस कर दी क्योंकि जोफ्रा इससे पहले बहुत ज्यादा बैक-ऑफ-द-लेंथ बॉलिंग कर रहे थे। उन्होंने बाउंसर की भी कोशिश की। यह एक फुल डिलीवरी थी जिसे उन्होंने मिस कर दिया।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।