वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू नहीं करवाना क्यों सही फैसला? अंबाती रायडू बोले- जब भी टीम के लिए...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ओपनर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में डेब्यू का मौका नहीं मिला। 15 वर्षीय सूर्यवंशी को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू ने एक अहम बात की है।

Vaibhav Sooryavanshi

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के लिए अभी और इंतजार करना होगा। युवा सलामी बल्लेबाज को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला। पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू ने बताया कि सूर्यवंशी को डेब्यू नहीं करवाना क्यों सही फैसला है? उन्होंने कहा कि फिलहाल अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ना ठीक नहीं होता। हालांकि, दोनों दूसरे मैच में फ्लॉप रहे और खाता तक नहीं खुला। वहीं, संजू ने आयरलैंड में पहले टी20 में पांच रन बनाए थे जबकि अभिषेक के बल्ले से 49 रन निकले।

'ड्रेसिंग रूम में रहना और जानना कि…'

रायडू ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा आयोजित मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कहा, ''मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट ने सही फैसला किया। यह सूर्यवंशी के लिए सीखने का एक अच्छा मौका है। ड्रेसिंग रूम में रहना और यह जानना कि क्या जरूरी है, बारीकियां समझना अहम है। इन मैचों से उसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और जब भी वह टीम के लिए खेलेगा तो वह बहुत बेहतर तरीके से तैयार होगा।'' उन्होंने कहा, ''संजू और अभिषेक खेलने के हकदार थे क्योंकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है और वर्ल्ड कप जीता है। इसलिए, उन्हें बनाए रखना चाहिए। सूर्यवंशी को जब ​​भी मौका मिलेगा तो बेहतर तरीके से तैयार रहेगा।''

'आप नहीं चाहेंगे कि वह अपने विचारों…'

पूर्व बल्लेबाज ने आगे कहा, ''फिलहाल, मैं उसकी बैटिंग में कुछ भी ज्यादा बदलाव नहीं देखना चाहूंगा। आप नहीं चाहेंगे कि वह अपने विचारों पर दोबारा सोचें। सीखना होगा लेकिन उन्हें नैचुरल होना चाहिए और अपना नैचुरल गेम खेलना चाहिए।'' भारत को अब एक जुलाई से इंग्लैंड में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। हालांकि, सूर्यवंशी के इंग्लैंड में भी शुरुआती मैचों में खेलने की संभावना नजर नहीं आ रही। भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके साथ ही स्पष्ट किया कि युवा ओपनर को डेब्यू से पहले उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा जिससे टीम के अन्य खिलाड़ी गुजरे हैं।

'सभी वैभव को खेलते हुए देखने के लिए….'

कोच ने आयरलैंड सीरीज समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा, ''वह (सूर्यवंशी) इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन संजू सैमसन भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन महीने पहले हमें वर्ल्ड कप जिताने में बहुत बड़ा योगदान दिया था।'' उन्होंने कहा, ''सैमसन ने आईपीएल में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया तथा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बनाए रखना और उन्हें यह संदेश देना महत्वपूर्ण है कि हम खिलाड़ियों को टीम में लंबी अवधि तक मौका देना चाहते हैं।'' डोएशे ने कहा, ''हम सभी वैभव को खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन उन्हें भी उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा। उनकी काबिलियत पर किसी को कोई संदेह नहीं है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।