T20 World Cup से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, मार्च में खेलेंगी आखिरी सीरीज
ICC Women's T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तान एलिसा हीली ने रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है। एलिसा हीली आखिरी बार फरवरी-मार्च में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलती हुई नजर आएंगी।

ICC Men's T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। अब ICC Women's T20 World Cup 2026 से पहले उनकी पत्नी और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च में खेली जाने वाली तीनों फॉर्मट की सीरीज से पहले उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान किया। वे वनडे सीरीज और टेस्ट मैच में खेलेंगी, लेकिन टी20 टीम से दूर रहेंगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप की तैयारी करनी है।
ऑस्ट्रेलिया की कैप्टन एलिसा हीली ने कन्फर्म किया कि वह इस साल के T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की तैयारी का हवाला देते हुए T20I सीरीज में भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगी, लेकिन पर्थ में ODI सीरीज और एक डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कैप्टन होंगी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर इयान हीली की भतीजी एलिसा हीली ने 2010 में 19 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया था। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेली थीं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 162 T20I, 126 ODI और 11 टेस्ट कैप के साथ अपने सफर को खत्म करने वाली हैं।
मेग लैनिंग के रिटायरमेंट के बाद एलिसा हीली 2023 में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की फुलटाइम कैप्टन बनी थीं। कप्तान के तौर पर उनकी सबसे बड़ी कामयाबी ये रही कि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड में जाकर 16-0 से मल्टी-फॉर्मेट एशेज में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ किया था। हीली की लीडरशिप में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2024 विमेंस T20 वर्ल्ड कप और 2025 विमेंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी पहुंची। भारत के खिलाफ पिछले साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हार मिली थी।
वुमेंस क्रिकेट में सबसे खतरनाक विकेटकीपर बैटर के तौर पर एलिसा हीली को जाना जाता है। वह आठ ICC वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों (छह T20 और दो ODI) का हिस्सा रही हैं। हीली के नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं, जिसमें वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा निजी स्कोर और विमेंस T20I में किसी विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का शिकार करना शामिल है। वह 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया की गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम की मेंबर भी थीं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, हीली ने कहा, "यह मिली-जुली फीलिंग्स के साथ है कि आने वाली इंडिया सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए मेरी आखिरी सीरीज होगी। मुझे अब भी अपने देश के लिए खेलना पसंद है, लेकिन मुझे लगता है कि इतने लंबे समय से मुझे जो कॉम्पिटिटिव एज मिला है, वह अब पहले जैसा नहीं रहा। टाइमिंग सही लग रही है। मैं इस साल T20 वर्ल्ड कप में नहीं जाऊंगी और टीम के पास तैयारी के लिए कम समय होने की वजह से, मैं इंडिया के खिलाफ T20 का हिस्सा नहीं रहूंगी, लेकिन मैं अपने कैलेंडर की सबसे बड़ी सीरीज़ में से एक में घर पर ODI और टेस्ट टीमों की कप्तानी करके अपना करियर खत्म करने के लिए एक्साइटेड हूं।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें



