Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़All the squads for ICC Men T20 World Cup 2026 These Teams Including Pakistan not yet announced Know Last Date deadline
पाकिस्तान समेत इन टीमों ने अभी तक नहीं किया टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का ऐलान, जानें आखिरी तारीक कब?

पाकिस्तान समेत इन टीमों ने अभी तक नहीं किया टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का ऐलान, जानें आखिरी तारीक कब?

संक्षेप:

आईसीसी के नियमों के अनुसार सभी टीमों को एक महीने पहले तक अपने-अपने 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान करना होता है, इस बार आखिरी तारीख 8 जनवरी है। हालांकि सभी टीमों के पास 31 जनवरी तक स्क्वॉड में बदलाव करने की आजादी होगी।

Jan 04, 2026 02:00 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही है। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया समेत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी तगड़ी टीमों ने तो अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, मगर 11 टीमें ऐसी है जिन्होंने अभी तक स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। इसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसे देश भी शामिल है। आईसीसी के नियमों के अनुसार सभी टीमों को एक महीने पहले तक अपने-अपने 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान करना होता है, इस बार आखिरी तारीख 8 जनवरी है। हालांकि सभी टीमों के पास 31 जनवरी तक स्क्वॉड में बदलाव करने की आजादी होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:शमी कैसे कर सकते हैं टीम इंडिया में वापसी? पठान ने बताया ये आखिरी तरीका

ग्रुप-ए

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

USA: घोषित किया जाना है

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्रायलिंक, लॉरेन स्टीनकम्प, मालन क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी माईबर्ग, मैक्स हिंगो। TR: अलेक्जेंडर वोल्शेंक।

नीदरलैंड्स: घोषित किया जाना है

पाकिस्तान: घोषित किया जाना है

ग्रुप-बी

ऑस्ट्रेलिया [अनंतिम टीम]: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा

श्रीलंका [प्रारंभिक टीम]: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जेनिथ लियानाज, चैरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, मिलन रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महेश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, विजयकांत व्यासकांत, ट्रैवीन मैथ्यू

ये भी पढ़ें:मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर क्या बोले अजहरुद्दीन? BCCI ने जो किया…

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर

आयरलैंड: घोषित किया जाना है

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफयान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी, हसनैन अली शाह।

ग्रुप-सी

इंग्लैंड [अस्थायी टीम]: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड

वेस्ट इंडीज: घोषित किया जाना है

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, तौहीद ह्रदय, शमीम हुसैन, काजी नूरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, तंज़ीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शैफुद्दीन और शोरीफुल इस्लाम

इटली: घोषित किया जाना है

नेपाल: घोषित किया जाना है

ग्रुप-डी

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे

न्यूजीलैंड: घोषित किया जाना है

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान। रिजर्व: एएम ग़ज़नफ़र, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी।

कनाडा: घोषित किया जाना है

संयुक्त अरब अमीरात: घोषित किया जाना है

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |