Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़All the squad for T20 World Cup 2026 so far India Australia England and these countries have announced their squads
T20 World Cup 2026 Squads: इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड समेत इन टीमों का हुआ ऐलान; देखें लिस्ट

T20 World Cup 2026 Squads: इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड समेत इन टीमों का हुआ ऐलान; देखें लिस्ट

संक्षेप:

T20 World Cup 2026 के लिए अब तक किस-किस टीम का ऐलान हो चुका है? ये आपको एक ही जगह मिल जाएगा। भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड समेत कई टीमों की घोषणा अब तक हो चुकी है। एक देश ने प्रिलिमनरी स्क्वॉड घोषित की हुई है।

Jan 04, 2026 12:57 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 के लिए अब तक 10 टीमों का ऐलान हो चुका है, जिसमें प्रमुख रूप से टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम का नाम शामिल है। इनके अलावा भी कई देशों ने अपनी टीमें घोषित कर दी हैं। 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। चार ग्रुप 5-5 टीमों के बनाए गए हैं। ग्रुप ए में इंडिया, यूएसए, नामीबिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान हैं। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान की टीम है। ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, इटली और नेपाल है। ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई की टीम शामिल है। अब तक किस-किस टीम की घोषणा हो चुकी है ये जान लीजिए। टूर्नामेंट से एक सप्ताह पहले तक टीमों में बदलाव किया जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

T20 World Cup 2026 के लिए अब तक घोषित हुई टीमें

ग्रुप ए

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।

यूसए: टीम का ऐलान होना बाकी

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्राइलिंक, लोरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेइंगो।

ट्रेवलिंग रिजर्व: अलेक्जेंडर वोल्शेंक।

नीदरलैंड: टीम का ऐलान होना बाकी

पाकिस्तान: टीम का ऐलान होना बाकी

ग्रुप बी

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जैम्पा

श्रीलंका: प्रिलिमनरी टीम- दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानागे, चरिथ असलांका, कामिंडू मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेगे, मिलन रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशनका, महेश थीकशाना, दुशान हेमंथा, विजयकांथ व्यासकांथ और त्रवीन मैथ्यू

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मैडेंडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर।

आयरलैंड: टीम का ऐलान होना बाकी

ओमानः जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफियान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी और हसनैन अली शाह।

ग्रुप C

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड

वेस्टइंडीज: टीम का ऐलान होना बाकी

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, तौहीद ह्रदय, शमीम हुसैन, काजी नूरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, तंज़ीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शैफुद्दीन और शोरीफुल इस्लाम

इटली: टीम का ऐलान होना बाकी

नेपाल: टीम का ऐलान होना बाकी

ग्रुप D

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्खिया

न्यूजीलैंड: टीम का ऐलान होना बाकी

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान।

रिजर्व: एएम गजनफर, एजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी।

कनाडाः टीम का ऐलान होना बाकी

यूएई: टीम का ऐलान होना बाकी

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।