
एलेक्स कैरी ने ठोकी सेंचुरी और ख्वाजा ने भी किया कमाल, इंग्लैंड तीसरे एशेज टेस्ट में भी बैकफुट पर
एडिलेड में एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच जारी है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच पर भी पकड़ बना ली है। पहले दिन 8 विकेट जरूर गिरे, लेकिन 300 से ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बना दिए।
एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मैच जारी है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है और तीसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने पकड़ बना ली है। हालांकि, एडिलेड टेस्ट के पहले दिन कुछ ट्विस्ट जरूर देखने को मिले, लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया ने दमदार खेल दिखाया। खासकर विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ की जगह खेल रहे उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में भी टॉप पर रखा। एलेक्स कैरी ने शतकीय पारी खेली और उस्मान ख्वाजा ने 80 से ज्यादा रन बनाए।
तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। हालांकि, शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की अच्छी नहीं रही। 33 पर दो विकेट गिर गए थे और 94 पर 4 विकेट गिर चुके थे। बावजूद इसके दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 83 ओवर के बाद 8 विकेट पर 326 रन था। एलेक्स कैरी ने 143 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 106 रनों की पारी खेली। 82 रन 126 गेंदों में उस्मान ख्वाजा ने बनाए। 10 चौके अपनी इस पारी में उस्मान ख्वाजा ने जड़े। 33 रन मिचेल स्टार्क बनाकर नाबाद हैं। 32 रन जोश इंग्लिस ने भी बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट चटकाए। 2-2 विकेट ब्रायडन कार्स और विल जैक्स ने भी चटकाए।
तीन बदलाव ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में करने पड़े। दो बदलावों की घोषणा पहले ही हो गई थी, जबकि तीसरा बदलाव मैच से कुछ देर पहले हुए। स्टीव स्मिथ की तबीयत ठीक नहीं थी। ऐसे में उनकी जगह उस्मान ख्वाजा को मौका दिया गया। इसके अलावा पैट कमिंस और नाथन लियोन की वापसी प्लेइंग इलेवन में हुई। ब्रैंडन डॉगेट और माइकल नेसर को बाहर किया गया। पैट कमिंस काफी समय के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में लौटे हैं। वहीं, नाथन लियोन पहले टेस्ट में खेले थे, लेकिन दूसरे टेस्ट से उनको बाहर किया गया था। दूसरे दिन नाथन लियोन गेंदबाजी करते दिखेंगे। पैट कमिंस भी मैदान पर गेंदबाजी करते नजर आएंगे।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





