क्या एलिस्टर कुक बनेंगे इंग्लैंड के असिस्टेंट कोच? बोले- अभी जीरो कॉन्टैक्ट, लेकिन…
एशेज सीरीज की हार के बाद इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ पर सवालिया निशान कम नहीं हुए। इस बीच इंग्लैंड के एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एलिस्टर कुक ने इच्छा जताई है कि वह इंग्लैंड की टीम के कोच बनना चाहते हैं।
इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में एक और एशेज सीरीज हार गई। इसके बाद इंग्लैंड की टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम की खूब आलोचना हुई। हालांकि, चौथा टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने जीता है, जो कि ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 15 साल में पहली टेस्ट जीत इंग्लैंड की थी। इससे कोचिंग स्टाफ पर सवालिया निशान कम नहीं हुए। इस बीच इंग्लैंड के एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एलिस्टर कुक ने इच्छा जताई है कि वह इंग्लैंड की टीम के कोच बनना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा है कि अभी तक उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया है।
सर एलिस्टर कुक का कहना है कि कोचिंग स्टाफ में किसी संभावित भूमिका के बारे में इंग्लैंड के साथ अभी कोई संपर्क नहीं हुआ है, लेकिन वह "अपनी जिंदगी के किसी मोड़ पर" टीम के साथ काम करना चाहेंगे। स्काई स्पोर्ट्स के एक्सपर्ट माइकल एथरटन ने द टाइम्स में लिखा और फिर स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट पर चर्चा की कि कैसे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एशेज सीरीज में हार के बाद मौजूदा बॉस ब्रेंडन मैकुलम के अंडर असिस्टेंट कोच के तौर पर काम करने के लिए एक अच्छे फिट हो सकते हैं।
TNT स्पोर्ट्स के लिए पंडित के तौर पर बोलते हुए कुक ने रविवार को सिडनी में पांचवें टेस्ट के पहले दिन कहा, "मैं इसके बारे में बस इतना कहूंगा कि आर्टिकल में 800 शब्द होने चाहिए थे और माइक एथरटन ने 600 शब्द लिखे थे और आखिरी 200 शब्दों का इस्तेमाल करके कुछ और भी जोड़ दिया था। देखिए, क्या मैं अपनी जिंदगी में कभी इंग्लैंड क्रिकेट टीम में शामिल होना चाहूंगा? मुझे लगता है कि मैं कोशिश करना चाहूंगा और कुछ बदलाव लाना चाहूंगा। मुझे नहीं पता कि यह अगला हिस्सा है या कुछ और। अभी लोग नौकरी कर रहे हैं और इस तरह की दूसरी चीजें कर रहे हैं। और मेरा अभी जीरो कॉन्टैक्ट है। आगे देखते हैं।"
कुक ने 2006 से 2018 के बीच इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट मैचों में 12,472 रन बनाए। सिर्फ जो रूट के नाम देश के लिए उनसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने 59 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 24 जीते, 22 हारे और 13 ड्रॉ रहे। द टाइम्स में लिखते हुए एथरटन ने कहा है, "एलिस्टर कुक, अगर उन्हें मनाया जा सके, तो वे एक पर्फेक्ट कैंडिडेट होंगे। 2018 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, वह खेल से जुड़े हुए हैं, काफी दूर भी नहीं हैं कि उन्होंने इसे बाउंड्री के पार से देखा है।"

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





