हर बॉल पर विकेट ले सकते हो तुम… रोहित ने बुमराह को नहीं बल्कि इस बॉलर को दिया ऐसा क्रेडिट

share

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को उन पर काफी भरोसा है इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि रोहित कहते हैं कि उन्हें लगता है कि आकाश हर गेंद पर विकेट ले सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम

28 साल के भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने पिछले कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से काफी ज्यादा प्रभावित किया है। आकाश भारत की ओर से अभी तक कुल सात टेस्ट मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उनके खाते में 15 विकेट दर्ज हैं, हालांकि यह संख्या और ज्यादा हो सकती थी, लेकिन उनका लक इस मामले में कुछ खास नहीं रहा है। आकाश दीप जिस तरह से गेंदबाजी करते हैं, विकेट लेने के काफी मौके बनाते हैं, लेकिन कुछ ड्रॉप कैच और कुछ विरोधी बल्लेबाजों की अच्छी किस्मत ने उनके विकेट कॉलम को थोड़ा मायूस किया है। आकाश दीप ने बताया कि कप्तान रोहित शर्मा को उन पर काफी ज्यादा भरोसा है।

पीटीआई को दिए इंटरव्यू में आकाश दीप ने कहा, ‘रोहित भइया को मुझ पर काफी भरोसा था कि मैं कभी भी विकेट ले सकता हूं। वो बोलते हैं कि मुझको लगता है कि तुम हर गेंद पर विकेट ले सकते हो। मुझे यही कहा गया कि अगर विकेट नहीं भी मिलते हैं तो रन रेट को रोकना है।’ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बुमराह को गेंदबाजी करते देखने से उन्होंने काफी कुछ सीखा।

उन्होंने कहा, ‘उसे (बुमराह) देखकर काफी कुछ सीखा जा सकता है। वह मुझे बताते रहते थे जिससे मेरे लिये गेंदबाजी करना आसान हो गया।’ उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर गेंदबाजी करने से उन्होंने काफी कुछ सीखा है।

आकाश दीप ने आगे कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया से पहले मैंने सिर्फ भारतीय पिचों पर गेंदबाजी की थी और यहां तेज गेंदबाजों पर उतना दबाव नहीं होता क्योंकि हमारे पास बेहतरीन स्पिनर हैं। लेकिन विदेश में लंबे स्पैल फेंककर आप अपनी गेंदबाजी के बारे में काफी कुछ सीखते हैं। पिच और हालात के अनुकूल गेंदबाजी करनी होती है। मुझे लगता है कि वहां गेंदबाजी करके मैं बेहतर गेंदबाज बना हूं।’ आकाश दीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में खत्म हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दो मैच खेले थे। मेलबर्न में उन्होंने दो विकेट, जबकि ब्रिसबेन में तीन विकेट चटकाए थे।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़हर बॉल पर विकेट ले सकते हो तुम… रोहित ने बुमराह नहीं इस बॉलर को दिया ऐसा क्रेडिट