अजिंक्य रहाणे ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप करने की दी सलाह, संजू सैमसन के सपोर्ट में उतरे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अजिंक्य रहाणे चाहते हैं कि अफगानिस्तान टी20 सीरीज में भारत को वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करना चाहिए। उन्होंने संजू सैमसन को दोबारा मौका देने के लिए कहा है।

Vaibhav Sooryavanshi
भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में ही भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर चुके हैं। उनके लिए ये साल काफी यादगार रहा है, जहां आईपीएल में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए पहला मैच खेलने का मौका मिला। उनके आने से संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। लेकिन आगामी अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए दोनों बल्लेबाजों को टीम में शामिल किया गया है। वहीं पूर्व खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे का मानना है कि भारत को अफगानिस्तान सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना चाहिए। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

संजू को मौका मिलना चाहिए

वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करने के बाद से लगातार टी20 टीम का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भी दमदार पारियां खेली थी और सभी मुकाबले खेले थे। अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना चाहिए और संजू सैमसन को अफगानिस्तान सीरीज में मौका मिलना चाहिए। उनका मानना है कि संजू को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए एक बार और मौका मिलना चाहिए। टी20 विश्व कप 2026 के बाद से भारत अपने टॉप ऑर्डर में बदलाव करता रहा है। सैमसन, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी ने टीम के लिए काफी अच्छा किया है। सैमसन को यूके दौरे पर लगातार तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के कारण ड्रॉप कर दिया गया था। जिसके बाद वैभव को मौका मिला लेकिन आखिरी टी20 मैच में सैमसन की वापसी हुई थी।

वैभव को आगे मौके मिलेंगे

अजिंक्य रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''मुझे लगता है कि जिस टॉप-3 ने विश्व कप में खेला था, उसे ही टॉप-3 में रहना चाहिए। सैमसन ने अच्छा किया, उसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। शायद दो या तीन खराब पारियां, लेकिन उसके बाद वो ड्रॉप हुए। लेकिन मैं चाहता हूं कि सैमसन को दोबारा मौका मिले। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन, जिन्होंने हमारे लिए अच्छा किया है, उन्हें मौका मिलना चाहिए। सूर्यवंशी को मौका मिलेगा। उसका समय आएगा। लेकिन अभी के लिए मुझे लगता है कि टॉप-3 में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन होने चाहिए। जिन्होंने विश्व कप में अच्छा योगदान दिया था।''

अफगानिस्तान इस तीन मैच की सीरीज में भारत की मेजबानी कर रहा है। सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाने हैं। तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान सीरीज और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फिट घोषित कर दिया गया है।

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम-

श्रेयस अय्यर (कप्तान ), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर ।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रहाणे ने वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने की दी सलाह, संजू के सपोर्ट में उतरे