Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ajinkya Rahane shines in T20 Match misses century by Just 5 runs Mumbai crush Odisha in Syed Mushtaq Ali Trophy 2025
अजिंक्य रहाणे ने टी20 मैच में उड़ाया गर्दा, सिर्फ 5 रन से बची सेंचुरी; मुंबई ने दर्ज की धमाकेदार जीत

अजिंक्य रहाणे ने टी20 मैच में उड़ाया गर्दा, सिर्फ 5 रन से बची सेंचुरी; मुंबई ने दर्ज की धमाकेदार जीत

संक्षेप:

मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में ओडिश के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। अजिंक्य रहाणे ने टी20 मैच में गर्दा उड़ाया। सिर्फ 5 रन से सेंचुरी बच गई।

Dec 08, 2025 10:22 pm ISTBhasha
share Share
Follow Us on

सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की 56 गेंद में नाबाद 95 रन की पारी से मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में सोमवार को ओडिशा को नौ विकेट से हराया। ओडिश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 167 रन बनाए जिसके जवाब में मुंबई ने रहाणे की पारी की बदौलत सिर्फ 16 ओवर में एक विकेट पर 168 रन बनाकर जीत दर्ज की। रहाणे ने सरफराज खान (28) के साथ पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़कर मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सरफराज ने आउट होने के बाद रहाणे ने अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 38) के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रन की अटूट साझेदारी करके टीम की आसान जीत सुनिश्चित की। रहाणे ने अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के मारे। विदर्भ ने तेज गेंदबाज यश ठाकुर के चार विकेट की मदद से आंध्र को 19 रन से पराजित किया। आंध्र की टीम ग्रुप ए से मुंबई के साथ पहले ही अगले दौर में अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी है लेकिन अंतिम मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 154 रन बनाए। इसके जवाब में आंध्र की टीम नौ विकेट पर 135 रन नहीं बना सकी।

ये भी पढ़ें:तनुश कोटियान कैसे लाए अपनी गेंदबाजी में धार? किया अजिंक्य रहाणे का जिक्र

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ठाकुर ने 22 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने पहले मैच में पांच विकेट लिए थे और इस तरह से कुल 18 विकेट लेकर प्रतियोगिता में अपने अभियान का समापन किया। विदर्भ की पारी अमन मोखड़े (50) और विकेटकीपर बल्लेबाज अक्षय वाडकर (41) के इर्द-गिर्द घूमती रहीं। आंध्र के तेज गेंदबाज सत्यनारायण राजू ने 26 रन देकर चार विकेट लिए। आंध्र का बल्लेबाजी में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उसने 31 रन पर तीन विकेट खो दिए। इनमें भारतीय खिलाड़ी श्रीकर भरत भी शामिल थे, जो खाता भी नहीं खोल पाए।

ये भी पढ़ें:अमित पासी ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, T20 डेब्यू में 55 गेंद में जड़े 114 रन

पाइला अविनाश ने 37 गेंद पर 44 रन बनाए लेकिन यह जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त नहीं थे। असम ने युवा तेज गेंदबाज सादिक हुसैन के चार विकेट की मदद से केरल को पांच विकेट से हराया। केरल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 101 रन पर आउट हो गई। असम ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बनाकर जीत हासिल की। एक अन्य मैच में छत्तीसगढ़ ने रेलवे को पांच विकेट से हराया। रेलवे को 20 ओवर में 170 रन पर आउट करने के बाद छत्तीसगढ़ ने अमनदीप खरे के नाबाद 78 रन की बदौलत 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाकर जीत दर्ज की।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |