भारतीय टीम के हारने से अजिंक्य रहाणे का मन दुखी, गौतम गंभीर को दिया एक बड़ा मैसेज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर खुलकर बात की है। भारतीय टीम घर पर दो बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। रहाणे ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल रिटायरमेंट की घोषणा की थी।

Ajinkya Rahane and Gautam Gambhir
अजिंक्य रहाणे और गौतम गंभीर (फाइल फोटो)

जिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वह जुलाई 2023 से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। रहाणे ने अपने करियर में 85 टेस्ट खेले, जिसमें 38.46 के औसत से 5077 रन बनाए। रिटायरमेंट के बाद 38 वर्षीय रहामे ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर एक बड़ा मैसेज दिया है। उन्होंने टेस्ट टीम में ज्यादा सीनियर खिलाड़ियों को रखने की सलाह दी है। गंभीर के दौर में भारत ने व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में दो साल में दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं लेकिन टेस्ट मैचों में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। भारत को पिछले साल घर पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिालफ टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। टीम की हार से रहाणे के मुन दुखी है। उनका मानना है कि कई अनुभवी खिलाड़ियों के टेस्ट रिटायरमेंट से टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा है।

'टीम को घर पर भी हारते हुए देख रहा'

रहाणे ने 'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट पर कहा, ''मैं पिछले दो साल से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहा था तो मैं घर पर बैठा था। मैंने टीम इंडिया को भारत में भी मैच हारते हुए देखा। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में दमदार खिलाड़ी होना चाहिए। आपको ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना होगा और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना होगा। यह जरूरी है। आप ज्यादातर टीमों को किसी मुश्किल सेशन में डटकर खेलते हुए नहीं देखते हैं। मैं किसी टीम का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन आप देखना चाहते हैं कि खिलाड़ी मुश्किल सेशन डटकर मुकाबला करेंग। मैं उनके (गौतम गंभीर) साथ खेला हूं। जब वह कोच थे तब मैं कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ नहीं था। जब वह कोच थे तब मैं उनके अंडर कभी नहीं खेला। जब हम यहां (इंग्लैंड) आए थे, और भारत में भी तब हम साथ खेले थे। लेकिन मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट सेशन दर सेशन खेलने के बारे में है। आप मुश्किल हालात का सब्र के साथ सामना करें।''

छह महीने के अंदर रिटायर हुए ये प्लेयर

रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के प्रदर्शन में गिरावट का दूसरा कारण तेजी से किए ट्रांजिशन को करार दिया। छह महीने के अंदर रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने टेस्ट से रिटायरमेंट लिया था। रहाणे ने हालांकि किसी एक का नाम नहीं लिया लेकिन टेस्ट में युवाओं की तुलना में ज्यादा सीनियर क्रिकेटरों के होने की अहमियत पर जोर दिया। मौजूदा भारतीय टीम में से केवल रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह ने ही 50 या उससे ज्यादा टेस्ट खेले हैं। उन्होंने कहा, ''टेस्ट क्रिकेट के फैंस ही असली क्रिकेट प्रेमी होते हैं। पिछले दो सालों को छोड़ दें, जब टेस्ट क्रिकेट में नए खिलाड़ी आए तो मेरा अब भी मानना है कि टेस्ट टीम को 7-8 सीनियर खिलाड़ी और 2-3 युवा खिलाड़ी की जरूरत होती है। अब हम जो देख रहे हैं, लगभग सभी खिलाड़ी नए हैं। टीम में शुश्किल से कोई सीनियर क्रिकेटर बचा है। टेस्ट क्रिकेट को सीनियर खिलाड़ियों की जरूरत है।''

'आपको सीनियर का सम्मान करना होगा'

उन्होंने आगे कहा, ''सच कहूं तो, हां मुझे टेस्ट क्रिकेट के भविष्य की चिंता है। क्योंकि जिस तरह से यह चल रहा है, हम सभी चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट बचा रहे। भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका जैसी टीमें इसे आगे बढ़ाती रहें।। क्योंकि मैंने पिछले 2-3 सालों में जो देखा है तो मुझ लगता है कि आपको सीनियर खिलाड़ियों को बनाए रखना और उनका सम्मान करना होगा। खासकर तौर पर भारतीय टीम में, लगभग सभी सीनियर खिलाड़ी एकसाथ बाहर चले गए, जिससे दिक्कत हुई।'' भारत को अब 15 अगस्त से श्रीलंका की धरती पर दो टेस्ट मैच खेलने हैं। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। भारत अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। भारत को अंक तालिका में ऊपर बढ़ने और डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदना रखने के लिए श्रीलंका को रौंदना जरूरी है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।