Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ajinkya Rahane lauded Jasprit Bumrah courage for saying this to Team Management Some players get dropped
कुछ प्लेयर तो टीम से बाहर हो जाते...बुमराह ने ऐसा क्या किया, जिसकी तारीफ करते नहीं थक रहे रहाणे

कुछ प्लेयर तो टीम से बाहर हो जाते...बुमराह ने ऐसा क्या किया, जिसकी तारीफ करते नहीं थक रहे रहाणे

संक्षेप:

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ तीन टेस्ट मैचों में मैदान पर उतरे। उन्होंने पहले ही टीम मैनेजमेंट को इस बारे में बता दिया था। बुमराह के इस साहस भरे फैसले की अजिंक्य रहाणे ने तारीफ की है।

Sat, 9 Aug 2025 05:09 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हाल ही में इंग्लैंड वर्सेस इंग्लैंड पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही। पांचवें टेस्ट से पहले भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता चर्चा का विषय रही। उन्हें वर्कलोड मैनेज करने के चलते आखिरी मैच में आराम दिया गया। वह दूसरे मुकाबले में भी नहीं खेले थे। दरअसल, बुमराह ने पहले ही टीम मैनेजमेंट को बता दिया था कि वह इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों में ही खेलेंगे। वह पहले के अलावा तीसरे और चौथे मैच में मैदान पर उतरे और कुल 14 विकेट चटकाए। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया था। इसीलिए उन्हें वर्लकोड का ध्यन रखना पड़ा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड सीरीज से पहले बताया था कि 31 वर्षीय बुमराह पांच में से केवल तीन टेस्ट ही खेलेंगे। बुमराह को पांचवां टेस्ट नहीं खेलने के लिए कई फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ा। यह मैच भारत को सीरीज बराबर करने के लिए जीतना जरूरी था। हालांकि, अनेक विशेषज्ञों ने बुमराह के साहस भरे फैसले का समर्थन किया। बुमराह द्वारा टीम मैनेजमेंट को पहले ही अपनी उपलब्धता पर क्लियरिटी देने की अजिंक्य रहाणे भी तारीफ करते नहीं थक रहे। अनुभवी बल्लेबाज ने कहा कि ऐसा मैसेज देने पर कुछ प्लेयर तो टीम से बाहर हो जाते।

ये भी पढ़ें:नंबर-1 गेंदबाज की तरह नहीं खेले जसप्रीत बुमराह, इरफान पठान ने खोज निकाली वजह

भारतीय टीम से बाहर चल रहे रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "बुमराह काफी स्पष्ट थे। उनकी यह बात मुझे पसंद आई। बुमराह को पता था कि सीरीज से पहले उन्हें क्या करना है। उन्होंने कहा 'मैं पहला मैच खेलूंगा, दूसरा नहीं खेलूंगा, और फिर तीसरा खेलूंगा'। एक कप्तान के लिए यह बहुत क्लियरिटी है। एक कप्तान से इतनी स्पष्टता से बात करना हमेशा मुश्किल होता है। बतौर प्लेयर जब आप भारत के लिए खेल रहे होते हैं तो यह वाकई मुश्किल होता है। अक्सर ऐसी बातें कहने के बाद कुछ खिलाड़ी टीम से बाहर कर दिए जाते हैं।''

ये भी पढ़ें:एक सीरीज में किस टीम ने बनाए सबसे ज्यादा रन? भारत ने तोड़ा 96 साल पुराना रिकॉर्ड

उन्होंने आगे कहा, ''इससे पता चलता है कि बुमराह में कप्तान और मैनेजमेंट को स्पष्ट रूप से कहने का साहस है। इससे यह भी पता चलता है कि वह टीम को खुद से आगे रखते हैं। कभी-कभी भारत के लिए खेलते समय ऐसा करना आसान नहीं होता। एक खिलाड़ी के तौर पर जब आप भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं तो यह आसान नहीं होता। कभी-कभी खिलाड़ी टीम को यही मैसेज देते हैं और फिर उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाता है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |