अजिंक्य रहाणे टॉप-2 में, केएल राहुल-ऋषभ पंत भी लिस्ट में; बिना बॉलिंग किए भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उनके रिटायरमेंट के बाद कई रिकॉर्ड्स सामने आ रहे हैं। रहाणे ने भारत के लिए सभी फॉर्मेट में 8414 रन बनाए, मगर कभी बॉलिंग नहीं की।

इंटरनेशनल क्रिकेट में कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कभी बॉलिंग नहीं की। आपके जहन में राहुल द्रविड़, चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद कैफ जैसे खिलाड़ियों के नाम आ रहे होंगे जिनका फोकस सिर्फ बल्लेबाजी पर रहता है, मगर हम कहें कि इन सभी खिलाड़ियों ने कभी ना कभी किसी ना किसी फॉर्मेट में गेंदबाजी की है तो आप मानेंगे? जी हां ऐसा हुआ है। पुजारा और कैफ टेस्ट में गेंदबाजी कर चुके हैं। जबकि द्रविड़ ने टेस्ट और वनडे में दोनों में बॉलिंग की है और उनके नाम 5 विकेट भी है। लेकिन आज हम आपके लिए उन खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने अपने करियर में बिना बॉलिंग किए भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
वैसे तो इस लिस्ट में अधिकतर विकेट कीपर ही हैं, मगर अजिंक्य रहाणे ने इस खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
रहाणे ने करियर में कभी नहीं की गेंदबाजी
जी हां, रहाणे ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। वह पिछले 3 साल से टीम से बाहर चल रहे थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में उन्होंने आखिरी टेस्ट खेला था, जबकि वनडे 2018 में तो टी20 में वह आखिरी बार नीली जर्सी में 2016 में नजर आए थे।
रहाणे ने भारत के लिए सभी फॉर्मेट मिलाकर लगभग 200 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 8414 रन बनाए, मगरक भी गेंदबाजी नहीं की।
केएल राहुल नंबर-1
भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। केएल राहुल फिलहाल वनडे में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं, जबकि टेस्ट में वह एक बल्लेबाज के रूप में ही खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक किसी भी फॉर्मेट में गेंदबाजी में हाथ नहीं आजमाया है। वह भारत के लिए बिना एक भी गेंद डाले सबसे ज्यादा 9830 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
ऋषभ पंत-ईशान किशन टॉप-5 में
इस लिस्ट के टॉप-5 में ऋषभ पंत, ईशान किशन और फारुख इंजीनियर जैसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने करियर के अधिकतर मैच बतौर विकेट कीपर ही खेले हैं। ऐसा नहीं है कि विकेट कीपर कभी बॉलिंग नहीं कर सकते। एमएस धोनी ने भी बतौर विकेट कीपर कई मैचों में बॉलिंग की है, उस दौरान किसी अन्य खिलाड़ी ने दस्ताने पहने है। मगर कभी इंटरनेशनल मंच पर पंत और किशन जैसे खिलाड़ियों को बॉलिंग करते हुए नहीं देखा गया।
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन (बिना बॉलिंग किए)
9830 - केएल राहुल
8414 - अजिंक्य रहाणे
5637 - ऋषभ पंत
2793 - ईशान किशन
2725 - फारुख इंजीनियर



