अजिंक्य रहाणे बने IPL इतिहास के सबसे घटिया कप्तान, हार का रिकॉर्ड देख चकरा जाएगा दिमाग!
अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 में एक और हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन केकेआर की 6 मैचों में 5वीं हार है। इस हार के साथ रहाणे पर एक बड़ा कलंक लग गया है।

अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को शुक्रवार, 17 अप्रैल की रात आईपीएल 2026 में एक और हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने जीटी के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बोर्ड पर लगाए थे, टीम के सबसे महंगे प्लेयर कैमरन ग्रीन ने फॉर्म में वापसी करते हुए अर्धशतक जड़ा था, मगर कोलकाता के गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए और ग्रीन की फिफ्टी पर पानी फिर गया। कोलकाता नाइट राइडर्स की यह आईपीएल 2026 में 6 मैचों में 5वीं हार है। इस हार के साथ कप्तान अजिंक्य रहाणे पर बड़ा कलंक लग गया है। वह आईपीएल के इतिहास के सबसे घटिया कप्तान बन गए हैं।
जी हां, आईपीएल के इतिहास में कम से कम 25 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट निकाली जाए तो उसमें सबसे घटिया जीत का प्रतिशत अजिंक्य रहाणे का ही है। उन्होंने इस लिस्ट में महेला जयवर्धने और कुमार संगाकारा जैसे पूर्व कप्तानों को पछाड़ा है, जिन्होंने एक दशक पहले आईपीएल खेला था।
आईपीएल के इतिहास में सबसे घटिया जीत का प्रतिशत रखने वाले टॉप-5 कप्तानों की लिस्ट में तीन भारतीय शामिल हैं। रहाणे के अलावा इस लिस्ट में शिखर धवन और सौरव गांगुली का नाम भी शामिल है।
IPL में बतौर कप्तान सबसे घटिया जीत का प्रतिशत
अजिंक्य रहाणे- 31.8%
महेला जयवर्धने- 33.3
कुमार संगाकारा- 36.2
शिखर धवन- 37
सौरव गांगुली- 40.5
अजिंक्य रहाणे का आईपीएल में बतौर कप्तान प्रदर्शन
अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में कई टीमों की कप्तानी की है। 44 मैचों में कप्तानी करने के बाद उनका जीत का प्रतिशत मात्र 31.8% ही रहा है। उनकी कप्तानी में टीम 14 बार जीती है तो 28 बार हारी है। इसका मतलब है कि 2 बार मैच हारने पर उनकी टीम को एक जीत मिलती है।
कैसा रहा GT vs KKR मैच?
कैगिसो रबाडा (29 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (23 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान शुभमन गिल (86) की बेहतरीन पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को दो गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया।
कैमरून ग्रीन ने लय में वापसी करते हुए 79 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन केकेआर की पारी 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 180 रन पर सिमट गई। टाइटंस ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
गिल ने 50 गेंदों की पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाने के अलावा साई सुदर्शन (22) के साथ 31 गेंदों में 57 रन और जोस बटलर (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर (13) के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े।
केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा, सुनील नारायण और रमनदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


