Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ajaz Patel and Tom Blundell return to New Zealand Test Team for final match of Test Series vs West Indies
टीम इंडिया को अकेले ऑलआउट करने वाले गेंदबाज की हुई वापसी, टेस्ट टीम में फिर मिला मौका

टीम इंडिया को अकेले ऑलआउट करने वाले गेंदबाज की हुई वापसी, टेस्ट टीम में फिर मिला मौका

संक्षेप:

टीम इंडिया को टेस्ट मैच में अकेले ऑलआउट करने वाले गेंदबाज की न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। टेस्ट टीम में फिर से उनको मौका मिला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वे तीसरा टेस्ट मैच खेलने की तैयारी में हैं।

Dec 15, 2025 07:08 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया को टेस्ट मैच में कुछ साल पहले अकेले ऑलआउट करने वाले स्पिनर की न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। ये स्पिनर कोई और नहीं, बल्कि एजाज पटेल हैं। एजाज पटेल को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए कीवी टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल की भी वापसी हो गई है। आखिरी टेस्ट मैच के लिए एजाज पटेल ने ब्लेयर टिकनर की जगह ली है, जिनका कंधा हाल ही में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट के दौरान डिसलोकेट हो गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल पहले टेस्ट मैच में खेले थे, लेकिन उस मैच में उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। इस वजह से वह अगले मैच से बाहर हो गए और मिच हे ने दूसरे टेस्ट में विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाली और टेस्ट डेब्यू किया। हालांकि, अब वे घरेलू क्रिकेट में लौटेंगे और फिर से कैंटरबरी के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे। एजाज पटेल नवंबर 2024 में अपने सबसे हालिया टेस्ट मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। भारत में टेस्ट सीरीज जीत में उनका योगदान था। फरवरी 2020 के बाद पहली बार घरेलू टेस्ट खेलने का मौका मिलने की उम्मीद वे कर रहे होंगे।

न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, "एजाज ऐसा खिलाड़ी है, जिस पर हम जरूरत पड़ने पर भरोसा कर सकते हैं कि वह आकर अपना काम करेगा। जैसा कि हम जानते हैं, बे ओवल की पिच आमतौर पर न्यूजीलैंड की दूसरी पिचों के मुकाबले ज्यादा टर्न लेती है और जिस तरह से वह गेंद को राइट-हैंडर से दूर घुमाता है, वह बहुत अच्छा है। तीसरे टेस्ट में एक और स्पिनर को शामिल करने से हमारे बॉलिंग अटैक में भी थोड़ी और वैरायटी आएगी, साथ ही हमारे सीमर्स भी हैं जिन्होंने इस सीरीज में अब तक बहुत अच्छा काम किया है।"

दूसरे टेस्ट के बाद बाकी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ एजाज पटेल और टॉम ब्लंडेल को जोड़ा गया है, जबकि मिच हे को रिलीज कर दिया गया है। न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट जीतकर 1-0 की बढ़त इस सीरीज में बना ली है। पहला टेस्ट रोमांचक ड्रॉ पर खत्म हुआ था। आखिरी टेस्ट 18 दिसंबर से माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम अब इस प्रकार है

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉक्स, डेरिल मिशेल, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन और विल यंग

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |