टी20 विश्व कप में अफ्रीका ने लगाई जीत की हैट्रिक, 19 साल बाद हुआ ऐसा; न्यूजीलैंड ने गंवाया पहला मुकाबला
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका ने 2007 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में 150 से अधिक रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया है।

दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप मुकाबले में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। न्यूजीलैंड की टूर्नामेंट में पहली बार है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने जीत की हैट्रिक लगाई है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम के धमाकेदार नाबाद 86 रन की बदौलत अफ्रीका ने 17 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका ने 17.1 ओवर में तीन विकेट पर 178 रन बनाए। अफ्रीका ने इस जीत के साथ ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इसी के साथ अफ्रीका की टीम ने 2007 के बाद पहली बार 150 से अधिक रनों के टारगेट को हासिल किया।
मारक्रम ने 44 गेंद की पारी में छह चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 86 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक (नौ) के साथ 28 गेंद में 62 और रेयान रिकल्टन के साथ 18 गेंद में 40 रन की साझेदारी कर शुरुआती आठ ओवर के अंदर टीम के रनों का शतक पूरा कर मैच पर पूरी तरह से दबदबा कायम कर दिया था। मार्क चैपमैन (48) और डेरिल मिचेल (32) के बीच पांचवें विकेट के लिए 44 गेंद में 74 रन की साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने खराब शुरुआत से उबरते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए यानसन के अलावा लुंगी एनगिडी, केशव महाराजइऔर कोर्बिन बोश भी विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे। इन तीनों को एक-एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मारक्रम ने शुरुआती ओवर में ही मैट हेनरी के खिलाफ हैट्रिक चौका लगाकर आक्रामक तेवर दिखाये। उन्होंने अगले ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन का स्वागत छक्के से करने के बाद अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। मारक्रम ने आतिशी बल्लेबाजी जारी रखते हुए जैकब डफी की लगातार गेंदों को दर्शकदिर्धा में पहुंचाने के बाद दो चौके लगाकर तीन ओवर में ही टीम के रनों का अर्धशतक पूरा कर दिया। विश्व कप में यह तीन ओवर के बाद किसी टीम का दूसरा सबसे तेज शुरुआत है।
फर्ग्यूसन ने अपने दूसरे ओवर में क्विंटन डिकॉक की नौ रन की पारी पर विराम लगाई लेकिन रेयान रिकल्टन ने क्रीज पर आते ही लगातार गेंदों पर डफी के खिलाफ दो चौके और 103 मीटर लंबा छक्का लगाया जिससे पावरप्ले में दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 83 रन बनाकर विश्व कप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी की।
मारक्रम ने अगले ओवर में मिचेल सैंटनर के खिलाफ छक्का लगाकर 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। आठवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये जेम्स नीशम के खिलाफ मारक्रम के चौके से दक्षिण अफीका के रनों का सैकड़ पूरा हुआ लेकिन इस गेंदबाज ने रिकल्टन की 11 गेंद में 21 रन की पारी पर विराम लगाई। डेरिल मिचेल ने लांग ऑन पर उनका शानदार कैच लपका।
डेवाल्ड ब्रेविस (17 गेंद में 21 रन) ने क्रीज पर आते ही चौका लगाया न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इसके बाद अच्छी गेंदबाजी की। अगले तीन ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं लगी। ब्रेविस ने रचिन रविंद्र के खिलाफ छक्के के साथ बाउंड्री के सूखे को खत्म किया लेकिन अगली गेंद को हवा में लहराकर मिचेल को कैच दे बैठे।
मारक्रम और क्रीज पर आये अनुभवी डेविड मिलर (नाबाद 24) ने इसके बाद ज्यादा जोखिम लिये बिना टीम को आसान जीत दिला दी। मिलर ने फर्ग्यूसन के खिलाफ छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। भारत से इतर मुकाबला होने के बावजूद करीब 30,000 दर्शकों की मौजूदगी में मैच ने उम्मीदों के अनुरूप रोमांच पैदा किया। दोनों टीमें इस मुकाबले से पहले अजेय थीं।
टिम सीफर्ट (नौ गेंदों पर 13 रन) ने मार्को यानसन का स्वागत छक्के के साथ किया, जबकि फिन एलन ने लुंगी एनगिडी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए एक ही ओवर में छक्का और चौका जड़ा। टीम का स्कोर 33 रन तक पहुंचा ही था कि यानसन ने अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर सीफर्ट को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने इसके बाद रचिन रविंद्र (13) को डेविड मिलर के हाथों कैच कराया और जल्द ही खतरनाक एलन (17 गेंदों पर 31 रन) को कप्तान मारक्रम के हाथों कैच आउट कर दिया।
बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने शानदार लय में चल रहे ग्लेन फिलिप्स (एक) को बोल्ड कर सात ओवर के अंदर 64 रन पर चार विकेट लेकर न्यूजीलैंड को संकट में डाल दिया। एनगिडी (34 रन पर एक विकेट) और कागिसो रबाडा को पिच से मदद मिली, लेकिन वे इसका पूरा फायदा नहीं उठा सके। चैपमैन और मिचेल ने इसके बाद संयम और नियंत्रित आक्रामकता के साथ पारी संभाली। चैपमैन ने 26 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 रन बनाए ।
मिचेल (24 गेंदों पर 32 रन) ने उनका अच्छे से साथ दिया। उन्होंने मारक्रम की गेंद पर लंबा छक्का जड़कर दबाव कम किया। चैपमैन ने भी मारक्रम को छक्का लगाकर ओवर से 15 रन बटोरे। न्यूजीलैंड जब अंतिम ओवरों में बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा था तब यानसन ने चैपमैन को अर्धशतक से वंचित कर टीम की वापसी कराई। रेयान रिकेल्टन ने उनका कैच लपका। मिचेल भी जल्द ही एनगिडी का शिकार बने। कप्तान मिचेल सैंटनर (चार) को कॉर्बिन बोश ने सस्ते में आउट कर दिया।आखिरी ओवरों में जेम्स नीशम की नाबाद 23 रन की बदौलत न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी




