T20 WC में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत वाले टॉप 5 कप्तान, रोहित शर्मा से आगे निकले एडेन मार्करम

Feb 23, 2026 04:50 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

एडेन मार्करम की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक अजेय है। साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में भारत को करारी शिकस्त दी। मार्करम एक लिस्ट में रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं।

T20 WC में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत वाले टॉप 5 कप्तान, रोहित शर्मा से आगे निकले एडेन मार्करम

एडेन मार्करम की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में भारत को 76 रनों से ऐतिहासिक हार थमाई। यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 187/7 का स्कोर खड़ा करने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन भारत को 111 रनों पर समेटा। मार्करम टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत वाले कप्तानों (कम से कम 10 मैचों में कमान संभाली) की लिस्ट में रोहित शर्मा से आगे निकलकर टॉप पर पहुंच गए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित ने 2024 में सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था। वह टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं।

मार्करम ब्रिगेड ने मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। फिलहाल, मार्करम का बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 92.9 है। उनके नेतृत्व में साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में 14 मैचों से 13 में जीत हासिल की है। साउथ अफ्रीका को एकमात्र हार पिछले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के हाथों मिली। तब खिताबी मुकाबले में भारत ने 176/6 का स्कोर बनाने के बाद 7 रन से जीत दर्ज की। रोहित का जीत प्रतिशत 85.7 का है। उन्होंने टूर्नामेंट में 14 मैचों में भारत की कमान संभाली, जिसमें टीम ने 12 में जीत का स्वाद चखा। लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच हैं। उन्होंने 10 मैचों से 8 में विजयी परचम फहराया। उन्होंने 2021 में ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताया था।

T20 WC में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत वाले टॉप 5 कप्तान

92.9 - एडेन मार्करम (14 मैच में से 13 जीते)*

85.7 - रोहित शर्मा (14 मैच में से 12 जीते)

80.0 - आरोन फिंच (10 मैच में से 8 जीते)

71.4 - कुमार संगकारा (14 मैच में से 10 जीते)

68.8 - ग्रीम स्मिथ (16 मैच में से 11 जीते)

मैच की बात करें तो डेविड मिलर (35 गेंदों में 63) के तूफानी अर्धशतक के बाद मार्को यानसेन (22 रन पर चार विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से साउथ अफ्रीका ने एकतरफा मैच में भारत को हाकर इस प्रतियोगिता में उसके विजयी क्रम पर रोक लगा दी। भारत ने 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए पिछले टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं गंवाते हुए खिताब जीता था जबकि मौजूदा टूर्नामेंट में उसकी यह पहली हार है। दक्षिण अफ्रीका के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत यानसेन, केशव महाराज (24 रन पर तीन विकेट) और कोर्बिन बॉश (12 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.5 ओवर में सिमटा। मेजबान टीम की ओर से सिर्फ शिवम दुबे (37 गेंदों में 42) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।