मोहम्मद शमी की इंडिया वापसी पर ईशान किशन ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- वह अभी भी…

चेन्नई, पांच सितंबर (भाषा)
share

मोहम्मद शमी की इंडिया वापसी पर ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उम्र एक नंबर है और शमी भाई में आज भी भारतीय टीम में खेलने की ललक साफ दिखती है। और क्या कुछ शमी की तारीफ में तिलक वर्मा और ईशान ने कहा है पूरा पढ़िए।

ishan kishan Mohammed Shami
मोहम्मद शमी, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो)

पूर्वी क्षेत्र के कप्तान इशान किशन ने शनिवार को चेन्नई में कहा कि अपना 100वां प्रथम श्रेणी मैच खेलने के लिए तैयार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के अंदर अभी भी पहले की तरह जोश बरकरार है और वह भारतीय टीम में वापसी के लिए प्रतिबद्ध नजर आते हैं।

मोहम्मद शमी खेल के दिग्गज हैं

शमी ने मध्य क्षेत्र के खिलाफ सेमीफाइनल में पांच विकेट लेकर पूर्वी क्षेत्र को 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में उसका सामना दक्षिण क्षेत्र से होगा। किशन ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ''मुझे लगता है कि वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। वह इस खेल के दिग्गज हैं। जब से उन्होंने बंगाल के लिए खेलना शुरू किया है, तब से उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वह विकेट लेते रहे हैं। वह अपना सब कुछ झोंक देते हैं। उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।'' उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है उम्र तो बस एक संख्या है। अगर वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो उम्र मायने नहीं रखती। मैं शमी भाई की वो ललक देखता हूं। वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके टीम में होने से हमें आत्मविश्वास मिलता है।''

भारतीय टीम में खेलने की ललक अब भी है

शमी अभी 36 वर्ष के हैं और उनका करियर अवसान पर है, लेकिन किशन ने कहा कि वह कुछ अतिरिक्त ओवर करने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा, ''शमी भाई ने विकेट लेने के लिए अतिरिक्त ओवर मांगे थे। कप्तान के रूप में मुझे उनका यह रवैया बहुत अच्छा लगा। इससे कप्तान का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उनके अंदर अब भी भारतीय टीम की तरफ से खेलने की ललक है। वह फिर से भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं।'' शमी ने भारत की तरफ से अपना आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेला था।

साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने भी शमी की तारीफ की

दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा ने भी शमी की जमकर तारीफ की, लेकिन कहा कि उनकी टीम इस चतुर तेज गेंदबाज का सामना करने के लिए तैयार है। तिलक ने कहा, ''शमी भाई के खिलाफ खेलना हमारे लिए एक अच्छी चुनौती होगी। हमने पिछले मैच में देखा कि कैसे उन्होंने बल्लेबाजों को फंसाकर विकेट लिए। लेकिन हम उनका सामना करने के लिए तैयार हैं।'' साउथ जोन की टीम फाइनल मुकाबले के लिए काफी मजबूत नजर आ रही है। इनफॉर्म बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के जुड़ने से टीम को और मजबूती मिली है। वैभव सूर्यवंशी की उप-कप्तानी, ईशान किशन की कप्तानी और मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी के बावजूद क्या ईस्ट जोन साउथ जोन का सामना कर पाएगी यह देखना होगा। फाइनल मैच 6 सितंबर से खेला जाएगा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़मोहम्मद शमी की इंडिया वापसी पर ईशान किशन ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- वह अभी भी…